फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार, गिल की अर्धशतकीय पारी

Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
खास बातें

  • हैदराबाद को 6 विकेट से हराकार अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंचीं केकेआर, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
  • केकेआर के लिए शुभमन गिल ने 51 गेंदों में बनाए 57 रन, लगाए 10 चौके
  • शुभमन गिल और नितीश राणा के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी
  • हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने सर्वाधिक दो विकेट झटके
  • हैदराबाद के लिए विलियमसन ने 26 और अब्दुल समद ने 25 रन बनाए
  • केकेआर के गेंदबाजों के आगे हैदराबाद के बल्लेबाजों ने टेके घुटने
  • टीम साउथी, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से झटके 2-2 विकेट

विज्ञापन
kkr vs srh live score ipl 2021 kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad match updates in hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:57 PM, 03-Oct-2021

कोलकाता ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया

शुभमन गिल (57) की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता ने आईपीएल 2021 के 49वें मुकाबले में हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की खराब शुरुआत हुई। केकेआर के गेंदबाजों के आगे सनराइजर्स के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। सनराइजर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने दो गेंदें शेष रहते ही 119 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक ने चौके के साथ टीमको जीत दिलाई। कोलकाता की तरफ से गिल के अलावा नितीश राणा ने 25 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 18 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। बता दें कि इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखी है। 
 
10:53 PM, 03-Oct-2021

KKR को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों में 3 रन

KKR को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रन की दरकार है।
विज्ञापन
10:51 PM, 03-Oct-2021

कार्तिक के आईपीएल में 4000 रन पूरे

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे किए।
 
10:49 PM, 03-Oct-2021

KKR को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 10 रन

KKR को जीत के लिए 12 गेंदों में 10 रन की दरकार है। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
10:48 PM, 03-Oct-2021

राणा के रूप में कोलकाता को चौथा झटका

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर ने नितीश राणा (25) को साहा के हाथों कैच आउट कराया।
10:43 PM, 03-Oct-2021

KKR को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 17 रन

KKR को जीत के लिए 18 गेंदों में 17 रन की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 PM, 03-Oct-2021

शुभमन गिल 57 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने कोलकाता को बड़ा झयका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को जोसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। गिल 51 गेंदों में 10 चौके की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल और राणा के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई।
10:34 PM, 03-Oct-2021

KKR को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 32 रन

कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रन की दरकार है। गिल और राणा क्रीज पर मौजूद हैं।
 
10:29 PM, 03-Oct-2021

शुभमन गिल ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक

15वें की चौथी गेंद पर गिल ने चौके के साथ अपना अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 44 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। बता दें कि गिल का इस सीजन का पहला और आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक है।

 
10:14 PM, 03-Oct-2021

11वें कोलकाता के पूरे 50 रन

11वें कोलकाता के 50 रन पूरे। राशिद खान की आखिरी गेंद गिल ने चौके के साथ केकेआर को 50 के पार पहुंचाया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed