07:37 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : करन शर्मा आउट
करन शर्मा अंतिम ओवर में तीन छक्के लगाकर आउट हो गए। उन्होंने सात गेंदों पर 20 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए एक गेंद पर तीन रन की जरूरत है।
07:30 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : दिनेश कार्तिक पवेलियन लौटे
आंद्रे रसेल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए दिनेश कार्तिक को आउट कर आरसीबी को आठवां झटका दिया। कार्तिक 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को जीत के लिए छह गेंदों पर 21 रन बनाने हैं। क्रीज पर करन शर्मा के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।
07:19 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : आरसीबी को लगा सातवां झटका
हर्षित राणा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे सुयश प्रभुदेसाई को आउट किया। प्रभुदेसाई 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर फिलहाल दिनेश कार्तिक मौजूद हैं और उनका साथ देने करन शर्मा आए हैं। आरसीबी को जीत के लिए 16 गेंदों पर 35 रनों की दरकरार है।
07:08 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : कार्तिक और प्रभुदेसाई टिके
आंद्रे रसेल और सुनील नरेन द्वारा 11 गेंदों पर चार झटके देने के बाद आरसीबी को दिनेश कार्तिक और इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे सुयश प्रभुदेसाई ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों की सधी हुई पारी से आरसीबी ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। आरसीबी को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 42 रन बनाने की जरूरत है और उसके चार विकेट शेष हैं।
06:53 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : नरेन ने केकेआर को दिलाई दोहरी सफलता
स्पिनर सुनील नरेन ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर आरसीबी को दोहरा झटका दिया है। नरेन ने कैमरन ग्रीन को आउट करने के बाद महिपाल लोमरोर को भी आउट कर दिया है। लोमरोर तीन गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे सुयश प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक मौजूद हैं।
06:51 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : कैमरन ग्रीन आउट
केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम की मैच में वापसी कर दी है। सुनील नरेन ने कैमरन ग्रीन को आउट कर आरसीबी को पांचवां झटका दे दिया है। ग्रीन चार गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए।
06:45 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : रसेल को मिली दूसरी सफलता
केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने विल जैक्स के बाद रजत पाटीदार को भी आउट कर आरसीबी को दोहरा झटका दिया है। रजत पाटीदार 23 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। पाटीदार और विल जैक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी, लेकिन रसेल ने केकेआर की मैच में दोबारा वापसी करा दी है।
06:44 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : विल जैक्स पवेलियन लौटे
आंद्रे रसेल ने विल जैक्स को आउट कर केकेआर को तीसरी सफलता दिलाई। इसी के साथ जैक्स और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी टूट गई है। जैक्स 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए।
06:41 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : रजत पाटीदार का पचासा
विल जैक्स के बाद रजत पाटीदार ने भी शानदार बल्लेबाजी कर पचासा जड़ा। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 102 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
06:33 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : विल जैक्स ने जड़ा पचासा
विल जैक्स और रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से उबारा। जैक्स ने इसके साथ ही आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। आरसीबी ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 100 रन बना लिए हैं।