IND-W vs PAK-W T20 Live: एशिया कप में भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, पाकिस्तान ने 13 रन से दी शिकस्त
{"_id":"633fc9e14eabd75dbc1ab6c0","slug":"india-w-vs-pakistan-w-live-cricket-score-ind-w-vs-pak-w-asia-cup-2022-t20i-13th-match-at-sylhet-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND-W vs PAK-W T20 Live: एशिया कप में भारतीय महिला टीम को मिली पहली हार, पाकिस्तान ने 13 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 07 Oct 2022 04:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 07 Oct 2022 04:19 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India-W vs Pakistan-W (IND-W vs PAK-W) T20 Asia Cup 2022 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:10 PM, 07-Oct-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान ने भारत को हराया
भारतीय महिला टीम एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन से हार गई है। उसकी मौजूदा एशिया कप में यह पहली हार है। इससे पहले भारत ने अपने पिछले तीनों मैच में जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है। वहीं, टी20 क्रिकेट में कुल तीसरी हार है। इससे पहले दोनों हार टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। 2012 में श्रीलंका के गॉल और 2016 में दिल्ली में हार मिली थी। दोनों मुकाबलों में मिताली राज कप्तान थीं। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से टी20 मैच हारी है।पाकिस्तान की पारी की बात करें तो निदा डार ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। निदा के अलावा कप्तान बिस्माह मारूफ ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह एक विकेट लेने में सफल रही।
दूसरी ओर, भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने अपने विकेट लगातार गंवाए। ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 13 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन छक्के लगाए। उनके बल्ले से एक चौका भी निकला। दयालन हेमलता 20, स्मृति मंधाना 17, दीप्ति शर्मा 12, सब्बिनेनी मेघना 15 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
04:01 PM, 07-Oct-2022
IND vs PAK Live: राधा यादव पवेलियन लौटीं
भारत को आठवां झटका राधा यादव के रूप में लगा। वह छक्का लगाने के प्रयास में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गईं। वह चार गेंद पर तीन रन ही बना सकीं। नशरा सिंधू की गेंद पर आलिया रियाज ने उनका कैच लिया। इस ओवर में ऋचा घोष ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया। भारत को दो ओवर में जीत के लिए 28 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
03:56 PM, 07-Oct-2022
IND vs PAK Live: हरमनप्रीत कौर आउट
भारत को 17वें ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं। निदा दार की गेंद पर आलिया रियाज ने उनका कैच लिया। हरमनप्रीत ने एक चौका लगाया। उनके आउट होने के बाद राधा यादव क्रीज पर उतरी हैं। दूसरे छोर पर ऋचा घोष नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 43 रन बनाने हैं।03:51 PM, 07-Oct-2022
IND vs PAK Live: भारत को लगा बड़ा झटका
भारत को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका लगा। सादिया ने दीप्ति शर्मा को आउट कर टीम इंडिया को छठा झटका दिया। दीप्ति ने 11 गेंद पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। दीप्ति का कैच कप्तान बिस्माह मारूफ ने लपका। उनके आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई है। भारत ने 16 ओवर में छह विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए चार ओवर में 47 रन और बनाने हैं।03:47 PM, 07-Oct-2022
IND vs PAK Live: भारत के पांच विकेट गिरे
भारत को 12वें और 13वें ओवर में दो झटके लगे। नशरा संधू ने पूजा वस्त्राकर और तुबा हसन ने हेमलता को पवेलियन भेजा। पूजा पांच रन और हेमलता 20 रन बना सकीं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 70 रन है।03:28 PM, 07-Oct-2022
IND vs PAK Live Score: भारत को तीसरा झटका
10वें ओवर में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें नशरा संधू ने एमान अनवर के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन है। फिलहाल हेमलता और पूजा वस्त्राकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:08 PM, 07-Oct-2022
IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत को लगा दूसरा झटका
शानदार फॉर्म में चल रहीं जेमिमा रोड्रिग्ज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाईं। वह छठे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। जेमिमा को निदा डार ने आउट किया। उन्होंने आठ गेंद पर दो रन बनाए। जेमिमा के आउट होने के बाद दयालन हेमलता क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना टिकी हुई हैं। भारत ने छह ओवर में दो विकेट पर 30 रन बना लिए हैं।03:00 PM, 07-Oct-2022
IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत को लगा पहला झटका
भारत को पहला झटका चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। नशरा संधू ने सब्बिनेनी मेघना को आउट कर दिया। मेघना तेजी से रन बना रही थीं। उन्होंने 14 गेंद पर 15 रन बना लिए हैं। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया था। संधू की गेंद पर उन्होंने अमीन को कैच थमा दिया। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर आई हैं।02:56 PM, 07-Oct-2022
IND-W vs PAK-W T20 Live: भारत ने की तेज शुरुआत
भारत के लिए पारी की शुरुआ सब्बिनेनी मेघना और स्मृति मंधाना ने की। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। भारत ने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। मेघना 12 गेंद पर 15 और मंधाना छह गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।02:35 PM, 07-Oct-2022
IND-W vs PAK-W T20 Live: पाकिस्तान ने बनाए 137 रन
पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए निदा डार ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। निदा के अलावा कप्तान बिस्माह मारूफ ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह एक विकेट लेने में सफल रही। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत लेती है तो टूर्नामेंट में उसकी यह लगातार चौथी जीत होगी।
विकेट लेने के बाद दीप्ति शर्मा।