फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM 2nd ODI: भारत ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Sat, 20 Aug 2022 06:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: रोहित राज Updated Sat, 20 Aug 2022 06:39 PM IST
खास बातें

India vs Zimbabwe: भारत ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे के 161 रन के जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
IND vs ZIM 2nd ODI Live Score: India vs zimbabwe 2nd ODI at Harare Sports Club News Updates in Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:24 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत ने पांच विकेट से जीता मैच

भारत ने दूसरा वनडे मैच पांच विकेट से जीत लिया है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 42 रन सीन विलियम्स ने बनाए। वहीं, रेयान बर्ल ने 39 रन की पारी खेली। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन संजू सैमसन ने बनाए। शुभमन गिल और शिखर धवन ने भी 33-33 रन की पारी खेली। सैमसन ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। जिम्बाब्वे के लिए जॉन्गवे ने दो विकेट लिए।
06:16 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का पांचवां विकेट गिरा

153 रन के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है। सिंकदर रजा ने दीपक हुड्डा को 25 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है। संजू सैमसन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
06:12 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का स्कोर 150 के पार

भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार जा चुका है। संजू सैमसन और दीपक हुड्डा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया जीत के करीब है। 
05:44 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का स्कोर 100 के पार

भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। टीम इंडिया तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। दीपक हुड्डा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 12 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
05:37 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

97 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 33 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जॉन्गवे ने उन्हें इवांस के हाथों कैच आउट कराया। अब दीपक हुड्डा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। 
05:19 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

ईशान किशन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। वह छह रन बनाकर आउट हुए। जॉन्गवे की गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हो गए। अब शुभमन गिल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत ने पावरप्ले में 75 रन बनाए

भारतीय टीम ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं और तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर हैं, दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को यह मैच जीतने के लिए 87 रन की जरूरत है। 
04:57 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का स्कोर 50 के पार

भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 के पार जा चुका है। शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर हैं। भारत के लिए लक्ष्य आसान है, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों को अच्छी साझेदारी कर जीत सुनिश्चित करनी होगी। 
04:55 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

47 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। शिखर धवन 21 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चिवांगा ने जिम्बाब्वे को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने शिखर धवन को काइया के हाथों कैच आउट कराया। 
04:52 PM, 20-Aug-2022

IND vs ZIM ODI Live: धवन और गिल ने संभाली पारी

162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान राहुल दूसरे ही ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी संभाली है और भारत का स्कोर एक विकेट पर 30 रन के पार जा चुका है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed