IND vs WI Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 86/1, भारत ने पहली पारी में बनाए 438 रन
{"_id":"64ba8b15c6bcdb7cb00d66f8","slug":"india-vs-west-indies-live-cricket-score-ind-vs-wi-2023-2nd-test-day-2-match-at-queens-park-oval-updates-2023-07-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 86\/1, भारत ने पहली पारी में बनाए 438 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 22 Jul 2023 03:44 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Jul 2023 03:44 AM IST
खास बातें
IND vs WI 2nd Test 2023 Day-2 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत की पहली पारी 438 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
तेजनारायण चंद्रपॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:06 AM, 22-Jul-2023
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और किर्क मैकेंजी नाबाद हैं। वेस्टइंडीज को एकमात्र झटका तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में लगा। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अश्विन के हाथों कैच कराया।शुक्रवार को भारत ने चार विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाकर इसे खास बनाया। उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा। वहीं, ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक रहा। इसके बाद जडेजा ने भी टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने बल्ले से तलवारबाजी स्टाइल में जश्न मनाया। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 206 गेंदों में 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा भी अर्धशतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई।
ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, आखिरी विकेट अश्विन के रूप में गिरा। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से रोच और वारिकन के अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। वहीं, शैनन गैब्रियल को एक विकेट मिला।
02:52 AM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका
वेस्टइंडीज को पारी के 35वें ओवर में 71 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने तेजनारायण चंद्रपॉल को अश्विन के हाथों कैच कराया। वह 95 गेंदों में 33 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। 38 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 36 रन और किर्क मैकेंजी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
02:17 AM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live Score: ब्रेथवेट-चंद्रपॉल ने संभाली पारी
वेस्टइंडीज ने 27 ओवर में बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल तेजनारायण चंद्रपॉल 20 रन और क्रेग ब्रेथवेट 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने अब तक पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले सका है।01:33 AM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live Score: भारत ने चार गेंदबाज इस्तेमाल किए
वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 19 रन और तेजनारायण चंद्रपॉल नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने अब तक चार गेंदबाज इस्तेमाल कर लिए हैं, लेकिन कोई विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया है।12:31 AM, 22-Jul-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज के ओपनर्स कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल क्रीज पर हैं। भारत के लिए सिराज और उनादकट ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।11:55 PM, 21-Jul-2023
IND vs WI Live Score: भारतीय टीम 438 रन पर ऑलआउट
भारत की पहली पारी 438 रन पर सिमट गई है। विराट कोहली टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 80 रन, रवींद्र जडेजा ने 61 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 56 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच और जोमेल वारिकन को तीन-तीन विकेट मिले।शुक्रवार को भारत ने चार विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाकर इसे खास बनाया। उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा। वहीं, ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक रहा। इसके बाद जडेजा ने भी टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने बल्ले से तलवारबाजी स्टाइल में जश्न मनाया। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 206 गेंदों में 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा भी अर्धशतक को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई।
ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, आखिरी विकेट अश्विन के रूप में गिरा। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से रोच और वारिकन के अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। वहीं, शैनन गैब्रियल को एक विकेट मिला। इससे पहले गुरुवार को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 139 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। यशस्वी 57 रन और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 रन और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 PM, 21-Jul-2023
IND vs WI Live Score: भारत को आठवां झटका
भारत को 416 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। जयदेव उनादकट को वारिकन ने विकेटकीपर जोशुआ के हाथों स्टंप कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल अश्विन और सिराज क्रीज पर हैं।11:16 PM, 21-Jul-2023
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 400 रन के पार
भारत का स्कोर सात विकेट पर 409 रन है। फिलहाल अश्विन 29 रन और जयदेव उनादकट पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 16 रन की साझेदारी हो चुकी है।10:43 PM, 21-Jul-2023
IND vs WI Live Score: ईशान किशन आउट हुए
भारत को 393 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। ईशान किशन 37 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें 114वें ओवर में जेसन होल्डर ने विकेटकीपर जोशुआ के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में एक गेंद पहले किर्क मैकेंजी ने ईशान को जीवनदान दिया था। उन्होंने कैच छोड़ा था। अगली ही गेंद पर ईशान आउट हो गए। वह टेस्ट में पहली बार आउट हुए हैं। पिछले टेस्ट में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। हालांकि, वह भारतीय पारी में एक रन बनाकर नाबाद रहे थे। रोहित ने पारी घोषित कर दी थी। भारत का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 395 रन है। अश्विन 18 रन और जयदेव उनादकट दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:35 PM, 21-Jul-2023