IND vs SA Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, द.अफ्रीका का स्कोर 247/6; कुलदीप को मिले तीन विकेट
{"_id":"69212947660cb9fe72053c89","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-2025-2nd-test-match-at-barsapara-stadium-updates-2025-11-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, द.अफ्रीका का स्कोर 247\/6; कुलदीप को मिले तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 22 Nov 2025 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Nov 2025 04:05 PM IST
खास बातें
IND vs SA Test 2025 : दक्षिण अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स और तेम्बा बावुमा की सधी हुई पारी से भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:05 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय क्रीज पर सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेने एक रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले सत्र की समाप्ति से पहले बुमराह ने मार्करम को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कुलदीप की फिरकी का जादू चला और टीम ने वापसी करने की कोशिश की। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द समेटने पर टिकी होगी।
03:59 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: सिराज को मिली सफलता
मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जॉर्जी को पवेलियन भेजकर भारत को छठी सफलता दिलाई है। जॉर्जी 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
विज्ञापन
03:01 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका
दक्षिण अफ्रीका को 201 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और सेनुरन मुथुसामी क्रीज पर हैं।02:42 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 187 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। वह अर्धशतक से चूक गए और चार चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं।02:16 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 166 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। जडेजा ने तेम्बा बावुमा को जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 92 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन बना सके। बावुमा ने स्टब्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 180 गेंद में 84 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल स्टब्स का साथ देने टोनी डी जॉर्जी आए हैं।01:26 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: लंच ब्रेक
दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में दो विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। दो सत्रों के खेल में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मजबूत दिखे हैं। रन उन्होंने भले कम बनाए, लेकिन बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट्स लगाए हैं। गुवाहाटी टेस्ट के लिए नियमों को बदला गया था। सुबह 11 बजे लंच की जगह चायकाल लिया गया था। अब लंच ब्रेक लिया गया है। पहले सत्र में भारत ने मार्करम के रूप में एक विकेट चटकाया था। वह 38 रन बना सके थे। इसके बाद दूसरे सत्र की शुरुआत में ही भारत ने रेयान रिकेल्टन (35) का विकेट चटकाया। कुलदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। उसके बाद से कप्तान तेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी की है और भारत को विकेट से दूर रखा है। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से बुमराह और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला है। फिलहाल बावुमा 36 और स्टब्स 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लंच ब्रेक 40 मिनट का होगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी सत्र का खेल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: बावुमा-स्टब्स की अर्धशतकीय साझेदारी
ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान तेम्बा बावुमा के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 46 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल बावुमा 27 रन और स्टब्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।12:02 PM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दो विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल तेम्बा बावुमा नौ रन और ट्रिस्टन स्टब्स नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को मार्करम और रिकेल्टन के रूप में दो झटके लगे हैं। मार्करम को बुमराह ने और रिकेल्टन को कुलदीप ने आउट किया।11:32 AM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 82 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। चायकाल से ठीक पहले और चायकाल के ठीक बाद दो झटकों से दक्षिण अफ्रीका की टीम दबाव में आ गई है। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं। चायकाल से ठीक पहले बुमराह ने मार्करम (38) को क्लीन बोल्ड किया था। चायकाल के बाद कुलदीप यादव ने रेयान रिकेल्टन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 35 रन बना सके। 29 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 87 रन है।11:04 AM, 22-Nov-2025
Live Score IND vs SA: चायकाल
गुवाहाटी टेस्ट में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब किसी दिन के टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया गया है। इससे पहले शायद ही यह नजारा देखने को मिला होगा कि किसी डे टेस्ट में चायकाल पहले और लंच बाद में लिया गया हो। दरअसल, यह फैसला गुवाहाटी में टेस्ट के समय को मैनेज करने और खेल को पूरा करने के लिए लिया गया है। गुवाहाटी में शाम साढ़े चार बजे तक अंधेरा हो जाता है और ऐसे में अंपायरों को तीसरे सत्र का खेल कराने में दिक्कत होती। इस वजह से यह नियम बनाया गया कि सुबह 11 बजे 20 मिनट का चायकाल होगा और फिर दोपहर एक बजकर 20 मिनट तक दूसरे सत्र का खेल चलेगा। फिर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर 40 मिनट का लंच ब्रेक होगा। फिर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक तीसरे सत्र का खेल होगा।गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के ओपनर्स ने पहले सत्र में अच्छी बल्लेबाजी की और दो घंटे में सिर्फ एक विकेट गिरा। पारी के सातवें ओवर में जब मार्करम चार रन के निजी स्कोर पर थे, तब राहुल ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ा था। इससे गेंदबाज बुमराह काफी निराश दिखे थे। हालांकि, बुमराह ने चायकाल से पहले आखिरी गेंद पर भारत को सफलता दिलाई और उन्होंने मार्करम को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह के क्लीन बोल्ड करते ही अंपायर ने चायकाल का एलान किया। दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक 26.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन 35 रन बनाकर नाबाद हैं।