फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, द. अफ्रीका दूसरी पारी में 26/0, भारत पर 314 रन की हुई कुल बढ़त

Mon, 24 Nov 2025 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Nov 2025 04:08 PM IST
खास बातें

IND vs SA 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। तीनों दिन का खेल पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 201 रन बनाए। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी जारी है।

विज्ञापन
IND vs SA Test Highlights: India vs South Africa 2nd Test Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates
रिक्लेटन और मार्करम - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

04:02 PM, 24-Nov-2025

तीसरे दिन का खेल समाप्त

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 13 और मार्करम 12 रन बनाकर नाबाद है। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में मेहमान टीम की कुल बढ़त 314 रन की हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। मार्को यानसेन ने छह विकेट झटके, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। भारत ने सोमवार को बिना किसी विकेट के नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 192 रन बनाने में सभी 10 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाया और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
03:35 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी जारी

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी जारी है। फिलहाल एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
03:11 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारतीय टीम 201 रन पर सिमटी

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। उसे 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यानी भारतीय टीम ने दो दिन गेंदबाजी की और आधे दिन में निपट गए और टीम अब फिर गेंदबाजी करेगी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 288 रन की बढ़त हासिल है।

केएल राहुल 22 रन, साई सुदर्शन 15 रन, कप्तान ऋषभ पंत सात रन, रवींद्र जडेजा छह रन और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। 95 पर एक विकेट के बाद 122 रन तक आते आते भारत ने सात विकेट गंवा दिए। ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर के आउट होते ही टीम 201 रन पर सिमट गई। कुलदीप 19 रन और बुमराह पांच रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने छह विकेट लिए, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।
02:59 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को नौवां झटका

भारत को 194 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। यानसेन ने कुलदीप को आउट किया। वह 19 रन बना सके। यानसेन की यह पांचवीं सफलता रही। फिलहाल सिराज और बुमराह क्रीज पर हैं।
02:44 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को आठवां झटका

भारत को 194 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर 92 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की वजह से 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कुलदीप के साथ बुमराह क्रीज पर हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को अभी भी 96 रन बनाने हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के 489 से भारत अभी भी 295 रन पीछे है।
02:17 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने सात विकेट गंवाकर 177 रन बना लिए हैं। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर 35 रन और कुलदीप यादव 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब 312 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: लंच ब्रेक

तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव और 14 रन और वॉशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 52 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका से भारत अभी भी 315 रन पीछे है। वहीं, फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को अब भी 116 रन (कुल 290 रन) बनाने हैं। भारत की बैटिंग खराब रही और शीर्ष क्रम और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने खराब शॉट पर अपना विकेट गंवाया। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन, जडेजा छह रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है। भारत ने 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए।
12:27 PM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत 140 रन के पार

भारत ने सात विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका के 489 रन से 348 रन और पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 149 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन, जडेजा छह रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए हैं।
11:58 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को सातवां झटका

भारत को 122 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यानसेन ने जडेजा को हार्मर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 122 रन तक आते आते छह और विकेट गंवा दिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 170 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने चार विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।
11:48 AM, 24-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को छठा झटका

भारत को 119 के स्कोर पर छठा झटका लगा। यानसेन ने नीतीश रेड्डी को कैच आउट कराया। वह 10 रन बना सके। स्लिप में मार्करम ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने दाईं ओर हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा। फिलहाल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही है। 95 पर एक विकेट के स्कोर के बाद टीम ने 24 रन बनाने में पांच और विकेट गंवा दिए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 170 और रन (कुल 290) बनाने हैं। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत सात रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने तीन विकेट लिए। वहीं, हार्मर को दो विकेट मिले। महाराज ने एक विकेट लिया है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed