फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 3rd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 57 रन बनाए, अफ्रीका से 70 रन आगे

Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 09:39 PM IST
खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test Day 2: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए हैं। अब भारतीय गेंदबाज अफ्रीका को इस स्कोर के अंदर रोकने की कोशिश करेंगे। भारत यहां पहली टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है। 

विज्ञापन
India vs South Africa 3rd Test  Day 2 Live Score: India vs South Africa 3rd Test in Newlands Cricket Ground in Cape Town SA, News Updates in Hindi
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:32 PM, 12-Jan-2022

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया के पास 70 रन की बढ़त है। विराट कोहली 14 और पुजारा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच के दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 210 रन के अंदर आउट किया। दिन के पहले सत्र में अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन दूसरे सत्र में भारत ने वापसी की और चाय के बाद अफ्रीका को 210 रन पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार पांच विकेट लिए और पहली पारी में भारत को 13 रन की बढ़त मिली। 

इसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में भारत को जल्दी दो झटके दिए। भारत के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक अग्रवाल 24 रन के स्कोर पर आउट हो चुके थे, लेकिन दूसरी पारी में पुजारा और कोहली ने भारत की पारी संभाली। अब टीम इंडिया चाहेगी कि ये दोनों खिलाड़ी तीसरे दिन बड़ा स्कोर बनाएं और भारत का स्कोर 300 के करीब पहुंचे। इस मैच में अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है, जबकि 22 विकेट गिर चुके हैं। 
09:19 PM, 12-Jan-2022

भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन से ज्यादा हो चुका है। पुजारा और विराट क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों खिलाड़ी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और 29 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत को इस मैच में दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन
09:04 PM, 12-Jan-2022

भारत की बढ़त 50 के पार

दूसरी पारी में भारत की बढ़त 50 रन के पार जा चुकी है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 50 रन के करीब है, लेकिन पहली पारी में भारत ने अफ्रीका से 13 रन ज्यादा बनाए थे। इसी वजह से भारत की बढ़त 50 रन से ज्यादा की हो चुकी है। फिलहाल पुजारा और कोहली क्रीज पर हैं, लेकिन अफ्रीका के गेंदबाज बहुत ही बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं। पुजारा और कोहली संभलकर खेल रहे हैं और मौका मिलने पर रन बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 
08:47 PM, 12-Jan-2022

मार्को जानेसन ने भारत को दूसरा झटका दिया

मार्को जानेसन ने भारत को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने लोकेश राहुल को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 24 रन के अंदर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। जानेसन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और पिच पर गिरने के बाद थोड़ी बाहर की तरफ निकली राहुल ने क्रीज पर खड़े होकर इसे खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई। जहां दूसरी स्लिप में खड़े एडेन मार्करम ने शानदार कैच पकड़ा। 
08:27 PM, 12-Jan-2022

भारत का पहला विकेट गिरा

कगिसो रबादा ने सात रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल को आउट किया। स्लिप में खड़े डीन एल्गर ने उनका कैच पकड़ा। आउट होने से ठीक पहले मयंक ने बेहतरीन चौका लगाया था, लेकिन अगली ही गेंद पर वो आउट गए। रबादा की यह गेंद पिच पर गिरने के बाद तेजी से उछली और बाहर की तरफ भी निकली अग्रवाल इसमें कुछ ज्यादा नहीं कर सकते थे। गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े एल्गर के पास पहुंच गई।  
08:24 PM, 12-Jan-2022

भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 13 रन की बढ़त है। ये दोनों बल्लेबाज आज के दिन अफ्रीका को कोई विकेट नहीं देना चाहेंगे। अभी यह मैच का दूसरा दिन है और भारत चौथे दिन लंच तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका की पहली पारी 210 रन पर सिमटी

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी 210 रन पर समेट दिया है। अफ्रीका के लिए कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनके अलावा टेम्बा बावुमा, केशव महाराज, डुसेन और रबाडा के छुटपुट योगदान की बदौलत अफ्रीका पहली पारी में 209 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं शमी और उमेश को दो-दो विकेट मिले। शार्दुल ने एक विकेट लिया। इस पारी में विराट कोहली ने अपने 100 कैच भी पूरे किए। 

पहली पारी के आधार पर भारत को 13 रन की बढ़त मिली है। अब टीम इंडिया चौथे दिन तक बल्लेबाजी करना चाहेगी और अफ्रीका के सामने चौथी पारी में बड़ा रखने की कोशिश करेगी। केपटाउन में मैच के तीसरा दिन पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहेगी और भारतीय बल्लेबाज इसका फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। फिलहाल भारतीय बल्लेबाज कोशिश करेंगे कि दूसरे दिन अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई विकेट न दिया जाए। 

 
08:05 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का दसवां विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में भी अपने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में सातवीं बार यह कारनामा किया है। उन्होंने अफ्रीका का आखिरी विकेट लिया। लुंगी एनगिडी ने 18 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। बुमराह की गेंद पर एनगिडी ने ऑन साइड में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कवर में खड़े अश्विन के पास गई और अफ्रीका की पारी सिमट गई। 
07:45 PM, 12-Jan-2022

अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा

कगिसो रबाडा 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। रबाडा ने 25 गेंदों में 15 रन बनाए। शार्दुल की गेंद आगे की तरफ थी और रबाडा ने लॉग ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे बुमराह के हाथों में चली गई। हालांकि उन्होंने आउट होने से पहले अफ्रीका का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है और अब भारत के पास सिर्फ 23 रन की बढ़त है। 
07:10 PM, 12-Jan-2022

पीटरसन 72 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने कीगन पीटरसन को स्लिप में पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। पीटरसन अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 72 रन बनाकर आउट हुए हैं। बुमराह की यह गेंद पिच पर गिरने के बाद काफी तेजी से उछली थी और पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे पुजारा के पास गई और उन्होंने कोई गलती नहीं की। अब भारत पहली पारी में हल्की बढ़त ले सकता है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed