फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड आठ विकेट से जीता, लगातार दूसरी हार से टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल

Sun, 31 Oct 2021 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Oct 2021 10:44 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ भारत के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand ICC T20 World Cup 2021 Today Match Updates in Hindi
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:26 PM, 31-Oct-2021

न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 110 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के बाद लगातार दूसरे मैच में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। राहुल 18 रन, ईशान 4 रन, रोहित 14 रन, कोहली 9 रन, पंत 12 रन, हार्दिक 23 रन, शार्दुल शून्य ही बना सके। जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी को दो विकेट मिला। साउदी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया।

111 रन के मामुली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, कप्तान केन विलियमसन 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान कोहली का बतौर कप्तान यह आखिरी टी-20 विश्व कप है। वह अब तक टीम इंडिया को एक भी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जिता सके हैं।

लगातार दो हार के साथ भारतीय टीम भारतीय ग्रुप-2 में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया को इससे पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है । पाकिस्तान पहले और अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 साल का सूखा बरकरार
भारत न्यूजीलैंड से पिछले 18 वर्षों से नहीं जीता है। 2007 टी-20 विश्व कप से लेकर इस मैच तक दोनों देशों के बीच आठ मैच खेले गए जिनमें न्यूजीलैंड ने 7 मुकाबले जीते। जबकि, एक मैच बारिश के चलते नहीं हो सका। टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच खेले गए जिनमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

भारत विश्व कप मैचों में आखिरी बार न्यूजीलैंड से साल 2003 में जीता था। इस मुकाबले में सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने स्टीफन फ्लेमिंग की टीम को सात विकेट से हराया था।

दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

10:18 PM, 31-Oct-2021

कीवी टीम को दूसरा झटका लगा

13वें ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। बुमराह ने डेरिल मिचेल को राहुल के हाथों कैच कराया। वे 35 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह का यह दूसरा विकेट था। हालांकि, अब काफी देर हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने लगभग यह मैच जीत लिया है।
विज्ञापन
09:52 PM, 31-Oct-2021

IND vs NZ Live: जीत की ओर न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने आठ ओवर में एक विकट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। कीवी टीम जीत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल केन विलियमसन 11 रन और डेरिल मिचेलल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
09:44 PM, 31-Oct-2021

IND vs NZ Live: जडेजा के ओवर से 14 रन आए

भारत के लिए छठा ओवर जडेजा फेंकने आए। उन्होंने इस ओवर में 14 रन दिए। उनके ओवर में डेरिल मिचेल ने एक छक्का और दो चौके लगाए। पावरप्ले में यानी पहले छह ओवर में न्यूजीलैंड ने एक विकेट गंवाकर 44 रन बनाए। 
09:34 PM, 31-Oct-2021

IND vs NZ Live: गुप्टिल पवेलियन लौटे

चौथे ओवर में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। मार्टिन गुप्टिल 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। चार ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है।
09:27 PM, 31-Oct-2021

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 6/0

न्यूजीलैंड ने धीमी शुरुआत की है। दो ओवर में टीम ने बिना विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
09:10 PM, 31-Oct-2021

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 111 का लक्ष्य रखा

भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया। 20 ओवर में टीम सात विकेट गंवाकर 110 रन बना सकी। राहुल 18 रन, ईशान 4 रन, रोहित 14 रन, कोहली 9 रन, पंत 12 रन, हार्दिक 23 रन, शार्दुल शून्य ही बना सके। जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी को दो विकेट मिला। साउदी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया। दुबई में पिछले 15 मुकाबलों में 14 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है।
09:03 PM, 31-Oct-2021

IND vs NZ Live: एक ही ओवर में हार्दिक और शार्दुल आउट

19वें ओवर में भारत को झटके लगे। बोल्ट ने पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को गुप्टिल के हाथों कैच कराया। वे 24 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथी गेंद पर बोल्ट ने शार्दुल ठाकुर को गुप्टिल के हाथों कैच कराया। वे शून्य पर आउट हुए। 
08:51 PM, 31-Oct-2021

IND vs NZ Live: 17 ओवर के बाद स्कोर 86/5

टीम इंडिया ने 17 ओवर समाप्त होने के बाद पांच विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 21 रन और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में खराब रही है।
08:49 PM, 31-Oct-2021

पहली बार 7 से 15 ओवर के बीच नहीं लगी बाउंड्री

इस टी-20 विश्व कप में क्वालीफाइंग और सुपर-12 राउंड दोनों को मिलाकर पहली बार सात से 15 ओवर के बीच कोई चौका नहीं लगा है। भारतीय बल्लेबाज इन ओवरों के बीच एक भी चौका नहीं लगा पाए, साथ ही तीन विकेट भी गंवाए। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 78/5 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed