IND vs NZ Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 16/1, न्यूजीलैंड से अब भी 243 रन पीछे
{"_id":"6719b99c5b012460e8059e06","slug":"india-vs-new-zealand-live-cricket-score-ind-vs-nz-2024-2nd-test-match-at-mca-stadium-updates-2024-10-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 16\/1, न्यूजीलैंड से अब भी 243 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 24 Oct 2024 04:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:49 PM IST
खास बातें
IND vs NZ Test 2024 Day-1 Highlights: गुरुवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कीवी टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की है। वहीं, टीम इंडिया सीरीज में बराबरी हासिल करने उतरी है। अगले दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपने समीकरण को आसान बनाना चाहेगी।
विज्ञापन
साउदी ने रोहित को आउट किया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:41 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: पहले दिन का खेल खत्म
पुणे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब भी 243 रन पीछे है। शुभमन गिल 10 रन और यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके।न्यूजीलैंड की पहली पारी
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।
कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।
04:03 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को एक के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम साउदी ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
03:40 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड की पारी 259 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। फिलहाल भारत के ओपनर्स रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
03:33 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: सुंदर को छठी सफलता
वॉशिंगटन सुंदर ने पुणे में कहर बरपाया है। उन्होंने छह विकेट ले लिए हैं। सुंदर ने एजाज पटेल को क्लीन बोल्ड किया। वह चार रन बना सके। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल नौ विकेट पर 259 रन है। सुंदर ने अब तक रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी और एजाज पटेल को आउट किया है।03:21 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: वाशिंगटन की शानदार गेंदबाजी
वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए मैच का अपना पांचवां विकेट लिया। सुंदर ने टिम साउदी को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। वाशिंगटन ने इस तरह टेस्ट में फाइव विकेट हॉल पूरा कर लिया। साउदी पांच रन बनाकर आउट हुए।03:15 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: ग्लेन फिलिप्स आउट
वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। सुंदर की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स कैच आउट हुए। फिलिप्स नौ रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने इस तरह 236 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर टिम साउदी और मिचेल सैंटनर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:40 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका
न्यूजीलैंड को 204 के स्कोर पर छठा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक खुद को इस टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल करने के फैसले को सही साबित किया है। उन्होंने अब तक तीन विकेट झटके हैं। सुंदर ने रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। मिचेल के रूप में कीवी टीम को छठा झटका लगा। वह 18 रन बना सके। इससे पहले अश्विन ने लाथम, यंग और कॉनवे को आउट किया था।02:35 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
तीसरे और आखिरी सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं।02:13 PM, 24-Oct-2024
IND vs NZ 2nd Test Live Score: चायकाल
चायकाल तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। दूसरे सत्र यानी लंच से लेकर चायकाल तक में 31 ओवर में 109 रन बने और कीवियों ने तीन विकेट गंवाए। पहले सत्र में यानी लंच तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे। चायकाल से ठीक पहले वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। उन्होंने पहले जम चुके रचिन रवींद्र को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। ब्लंडेल के विकेट के साथ ही चायकाल का एलान हुआ। फिलहाल डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।रचिन ने 105 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल तीन रन बना सके। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके थे। उन्होंने डेवोन कॉनवे, कप्तान टॉम लाथम और विल यंग को पवेलियन भेजा था। लाथम 15 रन और यंग 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेवोन कॉनवे ने जमने की कोशिश की। उन्होंने 141 गेंद पर 11 चौके की मदद से 76 रन बनाए।
02:01 PM, 24-Oct-2024