फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlight: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, पहली पारी में 46 रन बनाना टीम इंडिया को पड़ा भारी

Sun, 20 Oct 2024 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Oct 2024 12:38 PM IST
खास बातें

IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रविवार को टेस्ट का पांचवां दिन था। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 36 साल बाद भारत में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का समीकरण और दिलचस्प हो चला है।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Highlights: India vs New Zealand 1st Test Day 5 Match Scorecard Bengaluru Stadium
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

12:23 PM, 20-Oct-2024

न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

न्यूजीलैंड ने बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने में कीवी टीम को काफी परेशानी हुई। शुरुआती सत्र में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अपनी स्विंग से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। हालांकि, बल्ले का किनारा लगकर चौके आते रहे और किस्मत ने भी भारतीय गेंदबाजों का साथ नहीं दिया। इसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में कम स्कोर से भी भारत को नुकसान हुआ। इस जीत के साथ कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मुकाबला 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा। 

भारत ने पहली पारी में 46 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त हुई थी। इस तरह कीवी टीम को 356 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 462 रन बनाए और 106 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में न्यूजीलैंड ने 107 रन के लक्ष्य को 27.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड को जो दो झटके लगे, उनमें पहला विकेट कप्तान टॉम लाथम (0) और दूसरा विकेट डेवोन कॉनवे (17) का रहा। रचिन रवींद्र 39 रन और विल यंग 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 72 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

भारत के खिलाफ भारत में न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीता है। 36 साल बाद कीवी टीम ने भारत में कोई टेस्ट जीता है। इससे पहले 1969 में न्यूजीलैंड ने भारत को ग्राहम डॉलिंग की कप्तानी में नागपुर में 167 रन से हराया था। वहीं, 1988 में वानखेड़े में जॉन राइट की कप्तानी मे न्यूजीलैंड ने भारत रो 136 रन से हराया था। पहली बार कीवी टीम चेज करते हुए जीती है। इसी के साथ भारत के टेस्ट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया। भारत ने इस मैच से पहले अपने घर में ही लगातार छह टेस्ट जीते थे। 25 जनवरी को इंग्लैंड ने हैदराबाद में टीम इंडिया को 28 रन से हराया था। इसके बाद भारत ने लगातार छह मैच जीते। अब यह सिलसिला टूट गया है। इतना ही नहीं 24 साल बाद किसी मेहमान टीम ने भारत में 100+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। पिछली बार ऐसा साल 2000 में हुआ था। तब दक्षिण अफ्रीका ने वानखेड़े में भारत के खिलाफ 164 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 
12:03 PM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: न्यूजीलैंड की पकड़ में मैच

न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। दोनों ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया और अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम के लिए अब वापसी करना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
11:19 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

35 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने टॉम लाथम के बाद डेवोन कॉनवे को आउट किया। दोनों को बुमराह ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया है। कॉनवे को पहले अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन रिव्यू में गेंद स्टंप्स पर जाकर लगती दिखी। ऐसे में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। फिलहाल विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 72 रन की जरूरत है, जबकि टीम इंडिया को आठ विकेट चाहिए।
11:06 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: भारत को दूसरे विकेट का इंतजार

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 21 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को जीत के लिए 86 रन की जरूरत है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने स्विंग से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। गेंद कभी नीच रह रही है तो कभी खूब उछाल ले रही है। हालांकि, गेंद बल्लेका किनारा लेकर चौके के लिए जा रही है। डेवोन कॉन्वे और विल यंग अब तक पूरे आत्मविश्वास से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।
10:19 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को शून्य के स्कोर पर पहला झटका लगा। पांचवें दिन की दूसरी ही गेंद पर बुमराह ने कप्तान टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। लाथम खाता नहीं खोल सके। भारत को 107 रन का बचाव करना है। ऐसे में उनका लक्ष्य कीवी टीम को कम से कम स्कोर पर समेटना होगा।
09:56 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: सवा 10 बजे शुरू होगा मैच

मैदान गीला होने की वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई है। अब मुकाबला सवा 10 बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड को 107 रन की जरूरत है। हालांकि, बंगलूरू में ओवरकास्ट कंडीशन है। ऐसे में क्या भारतीय तेज गेंदबाज इन कंडीशन का फायदा उठा पाएंगे, यह तो देने वाली बात होगी। फिलहाल वहां बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: बंगलूरू मौसम

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। सुबह-सुबह बारिश हुई, लेकिन चिन्नास्वामी में जल निकासी की शानदार व्यवस्था की वजह से मैदानकर्मियों को ज्यादा मुश्किल नहीं हुई है। सुबह बहुत बादल छाए रहने की उम्मीद है और इस समय काफी हवाएं चल रही हैं।
08:56 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: नई गेंद आने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई

81वें ओवर में दूसरी नई गेंद के आने के बाद भारत का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया और 62 रन पर सात विकेट गंवा दिए। इससे पहले टीम का रनरेट पांच का था जबकि 81-99 ओवर के बीच यह 3.18 का ही रह गया। केएल ने 12, जडेजा ने पांच, अश्विन ने 15, कुलदीप ने छह* रन बनाए जबकि बुमराह और सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। कीवियों के लिए हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि एजाज को दो विकेट मिले। वहीं, साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत ने 106 रनों की बढ़त बनाकर कीवियों के सामने 107 रनों का लक्ष्य रखा है। पांचवां दिन टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाला है।
08:55 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: पंत और सरफराज की बेहतरीन पारी

शनिवार को सरफराज खान और ऋषभ पंत ने 231/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया और भारत का स्कोर 400 रनों के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 177 रनों की साझेदारी हुई। बता दें कि, न्यूजीलैंड को चौथे दिन अपना पहला विकेट दूसरे सत्र में मिला। टिम साउदी ने एजाज पटेल के हाथों सरफराज को कैच कराया। वह 150 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रुर्के ने पंत को अपना निशाना बनाया और वह नर्वस 90 का शिकार हो गए। वह अपने सातवें शतक से सिर्फ एक रन से चूके। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 105 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 99 रन बनाए। 
08:53 AM, 20-Oct-2024

IND vs NZ 1st Test Live Score: कीवियों को जल्द से जल्द समेटने का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चौथे दिन बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। टीम इंडिया ने मेहमानों को 107 रन का लक्ष्य थमाया है। टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे क्रीज पर हैं। अगर मैच होता है तो टीम इंडिया कीवियों को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed