IND vs NZ Highlight: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, पहली पारी में 46 रन बनाना टीम इंडिया को पड़ा भारी
IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रविवार को टेस्ट का पांचवां दिन था। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 36 साल बाद भारत में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का समीकरण और दिलचस्प हो चला है।
लाइव अपडेट
न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
न्यूजीलैंड ने बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने में कीवी टीम को काफी परेशानी हुई। शुरुआती सत्र में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अपनी स्विंग से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। हालांकि, बल्ले का किनारा लगकर चौके आते रहे और किस्मत ने भी भारतीय गेंदबाजों का साथ नहीं दिया। इसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में कम स्कोर से भी भारत को नुकसान हुआ। इस जीत के साथ कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मुकाबला 24 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा।भारत ने पहली पारी में 46 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त हुई थी। इस तरह कीवी टीम को 356 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 462 रन बनाए और 106 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में न्यूजीलैंड ने 107 रन के लक्ष्य को 27.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड को जो दो झटके लगे, उनमें पहला विकेट कप्तान टॉम लाथम (0) और दूसरा विकेट डेवोन कॉनवे (17) का रहा। रचिन रवींद्र 39 रन और विल यंग 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 72 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
भारत के खिलाफ भारत में न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीता है। 36 साल बाद कीवी टीम ने भारत में कोई टेस्ट जीता है। इससे पहले 1969 में न्यूजीलैंड ने भारत को ग्राहम डॉलिंग की कप्तानी में नागपुर में 167 रन से हराया था। वहीं, 1988 में वानखेड़े में जॉन राइट की कप्तानी मे न्यूजीलैंड ने भारत रो 136 रन से हराया था। पहली बार कीवी टीम चेज करते हुए जीती है। इसी के साथ भारत के टेस्ट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया। भारत ने इस मैच से पहले अपने घर में ही लगातार छह टेस्ट जीते थे। 25 जनवरी को इंग्लैंड ने हैदराबाद में टीम इंडिया को 28 रन से हराया था। इसके बाद भारत ने लगातार छह मैच जीते। अब यह सिलसिला टूट गया है। इतना ही नहीं 24 साल बाद किसी मेहमान टीम ने भारत में 100+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। पिछली बार ऐसा साल 2000 में हुआ था। तब दक्षिण अफ्रीका ने वानखेड़े में भारत के खिलाफ 164 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
IND vs NZ 1st Test Live Score: न्यूजीलैंड की पकड़ में मैच
न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। दोनों ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया और अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम के लिए अब वापसी करना बेहद मुश्किल होगा।IND vs NZ 1st Test Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
35 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने टॉम लाथम के बाद डेवोन कॉनवे को आउट किया। दोनों को बुमराह ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया है। कॉनवे को पहले अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन रिव्यू में गेंद स्टंप्स पर जाकर लगती दिखी। ऐसे में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। फिलहाल विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 72 रन की जरूरत है, जबकि टीम इंडिया को आठ विकेट चाहिए।IND vs NZ 1st Test Live Score: भारत को दूसरे विकेट का इंतजार
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 21 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को जीत के लिए 86 रन की जरूरत है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने स्विंग से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। गेंद कभी नीच रह रही है तो कभी खूब उछाल ले रही है। हालांकि, गेंद बल्लेका किनारा लेकर चौके के लिए जा रही है। डेवोन कॉन्वे और विल यंग अब तक पूरे आत्मविश्वास से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।IND vs NZ 1st Test Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को शून्य के स्कोर पर पहला झटका लगा। पांचवें दिन की दूसरी ही गेंद पर बुमराह ने कप्तान टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। लाथम खाता नहीं खोल सके। भारत को 107 रन का बचाव करना है। ऐसे में उनका लक्ष्य कीवी टीम को कम से कम स्कोर पर समेटना होगा।IND vs NZ 1st Test Live Score: सवा 10 बजे शुरू होगा मैच
मैदान गीला होने की वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई है। अब मुकाबला सवा 10 बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड को 107 रन की जरूरत है। हालांकि, बंगलूरू में ओवरकास्ट कंडीशन है। ऐसे में क्या भारतीय तेज गेंदबाज इन कंडीशन का फायदा उठा पाएंगे, यह तो देने वाली बात होगी। फिलहाल वहां बारिश नहीं हो रही है।IND vs NZ 1st Test Live Score: बंगलूरू मौसम
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। सुबह-सुबह बारिश हुई, लेकिन चिन्नास्वामी में जल निकासी की शानदार व्यवस्था की वजह से मैदानकर्मियों को ज्यादा मुश्किल नहीं हुई है। सुबह बहुत बादल छाए रहने की उम्मीद है और इस समय काफी हवाएं चल रही हैं।7.15 AM : Bengaluru Skyline this Morning
— Namma Karnataka Weather (@namma_vjy) October 20, 2024
Cloudy ☁️ Morning in Bengaluru.
Low clouds sweeping in from North East with on and off drizzles.
Likely to clear up as we head in to the Day.#BengaluruRains#INDvsNZ pic.twitter.com/8owb5l9KaL