फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 1st Test: चौथे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रनों की दरकार

Sun, 28 Nov 2021 04:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Nov 2021 04:47 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 4 HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का चौथा दिन समाप्त हो गया है। भारत के 284 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 4/1 बना लिए हैं। भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है और आखिरी दिन उसे मैच जीतने के लिए 9 विकेट की दरकार है जबकि न्यूजीलैंड को 280 रन बनाने होंगे।   

विज्ञापन
IND vs NZ, 1st Test Day 4 Live Score: India vs New Zealand 1st Test Day 4 in Kanpur, News Updates in Hindi
ऋद्धिमान साहा - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

04:39 PM, 28-Nov-2021

चौथा दिन खत्म, न्यूजीलैंड को 280 रन की दरकार

पहले टेस्ट का चौथा दिन समाप्त हो गया है। भारत के 284 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 4/1 बना लिए हैं। भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है और आखिरी दिन उसे मैच जीतने के लिए 9 विकेट की दरकार है जबकि न्यूजीलैंड को 280 रन बनाने होंगे।   

इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 51 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद भारत के लिए छठे, सातवें और आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं और भारत ने 234/7 स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर (65), ऋद्धिमान साहा (61*), रविचंद्रन अश्विन (32) और अक्षर पटेल (28*) रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन और टिम साउदी ने तीन-तीन विकेट झटके।  
04:37 PM, 28-Nov-2021

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका 

भारत ने दोनों छोर से अपने स्पिन गेंदबाजों को लगाया और उसका फायदा भी उसे मिला। अश्विन ने अपने दूसरे ही ओवर में विल यंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया। यंग दो रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 3/1, टॉम लाथम (1*), विलियम सोमरविले (0*)
विज्ञापन
04:30 PM, 28-Nov-2021

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू 

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 284 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम और विल यंग ने पारी की शुरुआत की है। 
04:16 PM, 28-Nov-2021

भारत की पारी घोषित 

भारतीय टीम ने चौथे दिन जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन अर्धशतकीय साझेदारियों के दम पर 234/7 के स्कोर पर पारी घोषित की। इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 65 रन बनाए तो वहीं ऋद्धिमान साहा 61 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी और काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 
 
04:09 PM, 28-Nov-2021

साहा-अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल ने मिलकर आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। यह दूसरी बार है जब भारत ने छठे, सातवें और आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 225/7, अक्षर पटेल (26*), ऋद्धिमान साहा (54*)
03:55 PM, 28-Nov-2021

साहा का अर्धशतक 

ऋद्धिमान साहा ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में छठा अर्धशतक है। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 213/7, ऋद्धिमान साहा (51*), अक्षर पटेल (17*) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:24 PM, 28-Nov-2021

भारत की बढ़त 250 रन की हुई 

ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल के बीच भी एक अहम साझेदारी हो रही है। दोनों मिलकर अब तक 35 रन जोड़ चुके हैं। जबकि भारत की बढ़त भी 250 रन की हो गई है। 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 201/7, अक्षर पटेल (14 *), ऋद्धिमान साहा (42*)
02:49 PM, 28-Nov-2021

चायकाल के बाद खेल फिर शुरू 

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर पहुंचे हैं। भारत की बढ़त भी 220 रन से अधिक हो गई है। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 178/7, ऋद्धिमान साहा (29*), अक्षर पटेल (4*)
02:25 PM, 28-Nov-2021

श्रेयस अय्यर आउट 

टिम साउदी ने भारत को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है। इस बार उन्होंने श्रेयस अय्यर को ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने आउट होने से पहले 125 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया।  
 
02:05 PM, 28-Nov-2021

श्रेयस-साहा में अर्धशतकीय साझेदारी 

श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमान साहा के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी मिलकर भारत के लिए अहम रन बना रहे हैं। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 160/6, श्रेयस अय्यर (59*), ऋद्धिमान साहा (21*) 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed