फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 63 रन की बढ़त, मयंक-पुजारा क्रीज पर

Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 3 HIGHLIGHTS: भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं और उसके पास फिलहाल 63 रनों की बढ़त हो गई है। चेतेश्वर पुजारा (9*) और मयंक अग्रवाल (4*) रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने विकेट लिया। 

विज्ञापन
IND vs NZ, 1st Test Day 3 Live Score: India vs New Zealand 1st Test Day 3 in Kanpur, News Updates in Hindi
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:38 PM, 27-Nov-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म 

भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं और उसके पास फिलहाल 63 रनों की बढ़त हो गई है। चेतेश्वर पुजारा (9*) और मयंक अग्रवाल (4*) रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों द्वारा पहले विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने संयम बनाए रखा और कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इसके बाद अश्विन ने पहली सफलता दिलाई और फिर अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को तोड़कर रख दिया। भारतीय गेंदबाजों ने 167 रन देकर न्यूजीलैंड के 10 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम ने 95 और विल यंग ने 89 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर ने पांच जबकि अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए। 

04:27 PM, 27-Nov-2021

काइल जेमीसन के 50 विकेट पूरे 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह आंकड़ा नौवें मैच में हासिल किया है। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज शेन बांड (12 मैच) को पीछे छोड़ दिया है।  
 
विज्ञापन
04:22 PM, 27-Nov-2021

भारत की ख़राब शुरुआत

भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले शुभमन गिल एक रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर: 2/0, मयंक अग्रवाल (1*), चेतेश्वर पुजारा (1*) 
04:20 PM, 27-Nov-2021

भारत की दूसरी पारी शुरू 

न्यूजीलैंड के 296 रन पर सिमटने के बाद भारत ने 49 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है।
04:13 PM, 27-Nov-2021

न्यूजीलैंड की टीम 296 रन पर ऑलआउट 

न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। इसके आधार पर भारत के पास अब 49 रनों की बढ़त है। तीसरे दिन मेहमान टीम ने 129/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 22 रन जोड़े। इसके बाद अश्विन ने जहां विल यंग को 89 रन के स्कोर पर आउट किया तो वहीं उमेश ने लंच से ठीक पहले कप्तान विलियमसन को चलता किया। इससे पहले कि न्यूजीलैंड की टीम संभल पाती अक्षर पटेल ने एक के बाद एक विकेट गिराने शुरू कर दिए। उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर चायकाल के बाद पूरी कीवी टीम को 300 रन के अंदर ही समेट दिया। 

न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम ने 95 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली तो वहीं विल यंग ने भी 89 रन बनाए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और पांच विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अश्विन ने भी तीन विकेट चटकाए।
 
03:46 PM, 27-Nov-2021

अश्विन ने किया जेमीसन का शिकार 

रविचंद्रन अश्विन ने मैच का अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। अश्विन ने इस बार जेमीसन को अपनी फिरकी में फंसाया और अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। जेमीसन ने आउट होने से पहले 75 गेंदों में 23 रन बनाए। 139 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 284/9, विलियम समरविले (1*), एजाज पटेल (0*)
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 27-Nov-2021

अक्षर पटेल ने लिया अपना पांचवां विकेट 

अक्षर पटेल ने टिम साउदी को पांच रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसी के साथ अक्षर ने अपने पांच विकेट भी पूरे कर लिए हैं। यह उनका सातवीं पारी में पांचवीं बार पांच विकेट हॉल है।
 
03:00 PM, 27-Nov-2021

अक्षर को चौथी सफलता

अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी से न्यूजीलैंड को पूरी तरह से घुटने पर ला दिया है। उन्होंने इस बार विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को चकमा दिया और गिल्लियां बिखेर दी। ब्लंडेल ने आउट होने से पहले 94 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया। 124 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 258/7, टिम साउदी (0*), काइल जेमीसन (8*)
02:54 PM, 27-Nov-2021

न्यूजीलैंड के 250 रन पूरे 

चायकाल के बाद काइल जेमीसन और टॉम ब्लंडेल न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि भारत की तरफ से गेंदबाजी का भार स्पिनर्स पर है। 120 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 250/6, टॉम ब्लंडेल (10*), काइल जेमीसन (3*) 
 
02:28 PM, 27-Nov-2021

कानपुर में चायकाल 

दूसरा सत्र भारत के नाम रहा। इसमें भारत ने 52 देकर चार अहम विकेट हासिल किए। 118 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 249/6, काइल जेमीसन (2*), टॉम ब्लंडेल (10*)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed