IND vs ENG: भारत पांच विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई, गिल-ध्रुव चमके
{"_id":"65dc01dd1ae33064230ce063","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-4th-test-day-4-match-at-jsca-ranchi-stadium-update-2024-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत पांच विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई, गिल-ध्रुव चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 26 Feb 2024 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:51 PM IST
खास बातें
IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच चौथे दिन ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:38 PM, 26-Feb-2024
भारत ने इंग्लैंड को हराया
भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली।भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी।
आज चौथे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा जब जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। फिर रोहित शर्मा भी टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित 55 रन बना सके। रजत पाटीदार फिर फेल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।
हार्टले ने जडेजा और सरफराज खान को लगातार दो गेंद पर पवेलियन भेजा। सरफराज खाता नहीं खोल सके और कैच आउट हुए। इसके बाद जुरेल और शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूझबूझ के साथ खराब गेंद पर चौके जड़े। दोनों स्ट्राइक रोटेट करते रहे और भारत को जीत दिलाई। शुभमन ने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। वहीं, ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाने के बाद दूसरी पारी उसी आत्मविश्वास के साथ शुरू किया और कई बेहतरीन शॉट्स लगाए।
01:34 PM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: शुभमन का अर्धशतक
शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने शोएब बशीर की गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 50 से ज्यादा रन की साझेदारी भी की। इन दोनों की साझेदारी ने टीम इंडिया की जीत लगभग तय कर दी है। अब सिर्फ आठ रन की जरूरत है।
विज्ञापन
12:50 PM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: शुभमन-जुरेल क्रीज पर
भारत ने पांच विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 27 और ध्रुव जुरेल 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को अभी भी 44 रन की जरूरत है।12:21 PM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
लंच के बाद भारत को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। शोएब बशीर ने भारत की दूसरी पारी के 39वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा को बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। फिर अगली ही गेंद पर सरफराज खान को ओली पोप के हाथों कैच कराया। जडेजा चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सरफराज खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत को अभी भी 60 से ज्यादा रन की जरूरत है।11:34 AM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: लंच ब्रेक
लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अभी भी 74 रन की जरूरत है। शुभमन गिल 18 रन और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर नाबाद हैं। आज भारत ने बिना विकेट के 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा जब जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। फिर रोहित शर्मा भी टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित 55 रन बना सके। रजत पाटीदार फिर फेल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। फिलहाल गिल और जडेजा के बीच 18 रन की साझेदारी हो चुकी है।10:54 AM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: रजत पाटीदार फिर फेल
100 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। रजत पाटीदार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्हें शोएब बशीर ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। रजत इस पूरी सीरीज में फेल रहे हैं। टीम में उनकी जगह पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अभी भी 92 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को दूसरा झटका
भारत को 99 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। टॉम हार्टले की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में रोहित शर्मा के बल्ले से लगकर गेंद विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों में चली गई। उन्होंने 81 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। भारत को अभी भी जीत के लिए 93 रन की जरूरत है।10:23 AM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 69 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 90 रन है। शुभमन गिल भी क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अब 102 रन की जरूरत है।10:15 AM, 26-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को पहला झटका
भारत को 84 के स्कोर पर पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए। उन्हें रूट ने एंडरसन के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में यशस्वी ने पांच चौके लगाए। फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। रोहित अर्धशतक के करीब हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 108 रन की जरूरत है।10:05 AM, 26-Feb-2024