फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रन से जीता, सीरीज 1-1 से बराबर, बुमराह-अश्विन को 3-3 विकेट

Mon, 05 Feb 2024 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Feb 2024 02:20 PM IST
खास बातें

IND vs ENG 2nd Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। भारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। अश्विन 500 टेस्ट विकेट से अब भी एक विकेट दूर हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Live Score: India vs England 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates
बुमराह ने फोक्स को आउट किया - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

02:14 PM, 05-Feb-2024

भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। 

भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया। 
02:04 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड के नौ विकेट गिरे

इंग्लैंड के नौ विकेट गिर चुके हैं और भारतीय टीम जीत से बस एक विकेट दूर है। इंग्लैंड को 281 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बशीर को मुकेश ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
01:48 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को 275 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने बेन फोक्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। फोक्स ने 69 गेंद में 36 रन की पारी खेली। उन्होंने टॉम हार्टले के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल हार्टले और शोएब बशीर क्रीज पर हैं।
01:38 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: फोक्स-हार्टले के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सात विकेट गिरने के बाद बेन फोक्स और टॉम हार्टले ने पारी संभाली है और अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इन दोनों ने अब तक संभल कर बल्लेबाजी की है और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत को तीन विकेट चाहिए, जबकि इंग्लैंड को 129 रन की जरूरत है।
12:53 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: स्टोक्स रन आउट

इंग्लैंड को 220 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट हिट पर कप्तान बेन स्टोक्स रन आउट हो गए। श्रेयस ने शानदार थ्रो किया और गेंद सीधे जाकर स्ट्राइकर एंड पर विकेटों पर लगी। इसके बाद उन्हें रन आउट करार दिया गया। वह 11 रन बना सके। भारत जीत से बस तीन विकेट दूर है। फिलहाल बेन फोक्स और टॉम हार्टले बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12:35 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: फोक्स-स्टोक्स क्रीज पर

इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर 210 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 189 रन की जरूरत है। फिलहाल बेन फोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। भारतीय टीम सीरीज में वापसी से बस चार विकेट दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: लंच के बाद खेल शुरू

लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है। फिलहाल क्रीज पर बेन फोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 194 रन है। उन्हें जीत के लिए अभी भी 205 रन की जरूरत है। लंच से पहले अश्विन, कुलदीप और बुमराह ने विकेट लेकर पासा पलट दिया है।
11:32 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: लंच तक इंग्लैंड के छह विकेट गिरे

इंग्लैंड ने 194 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। छठा विकेट गिरते ही अंपायर ने लंच की घोषणा कर दी। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अब भी 205 रन की जरूरत है। भारतीय टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हालांकि, अब भी क्रीज पर बेन स्टोक्स और बेन फोक्स मौजूद हैं।

आज इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम को आज का पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने नाइट वाचमैन रेहान अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रेहान 23 रन बना सके। इसके बाद अश्विन ने ओली पोप (23) और जो रूट (16) को पवेलियन भेजा। क्राउली ने एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक लगाया।

फिर जैक क्राउली और जॉनी बेयरस्टो ने 40 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को लंच से ठीक पहले कुलदीप ने तोड़ा। कुलदीप की फिरकी का जादू चला और उन्होंने क्राउली को पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की गेंद क्राउली के पैड पर जाकर लगी। इस पर कुलदीप कप्तान रोहित से डीआरएस लेने की मांग करने लगे।

रोहित ने थोड़ा समय लिया और फिर रिव्यू ले लिया। इसके बाद रिव्यू में दिखा कि तीनों रेड टिक लगे और क्राउली आउट हो गए। रोहित ने फिर कुलदीप को गोदी में उठा लिया। क्राउली ने 132 गेंद में 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद बुमराह ने बेयरस्टो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच चौके की मदद से 26 रन बना सके। भारत की ओर से अश्विन ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह, अक्षर और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला।
11:24 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को 194 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप की फिरकी का जादू चला है और उन्होंने मैदान पर जम चुके जैक क्राउली को लंच से ठीक पहले पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की गेंद क्राउली के पैड पर जाकर लगी। इस पर कुलदीप कप्तान रोहित से डीआरएस लेने की मांग करने लगे। रोहित ने थोड़ा समय लिया और फिर रिव्यू ले लिया। इसके बाद रिव्यू में दिखा कि तीनों रेड टिक लगे और क्राउली आउट हो गए। रोहित ने फिर कुलदीप को गोदी में उठा लिया। क्राउली ने 132 गेंद में 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को 205 रन की जरूरत है।
10:41 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथा झटका

154 के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। अश्विन ने रूट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। दरअसल, मैदान पर आते ही रूट ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और चौके-छक्के जड़ कर आक्रामक क्रिकेट खेलना चाह रहे थे। अश्विन की गेंद पर भी बड़े शॉट के चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और अक्षर के पास चली गई। इस तरह वह कैच आउट हुए। उन्होंने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed