फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का पहली पारी में स्कोर 421/7, इंग्लैंड पर अब तक 175 रन की बढ़त बनाई

Fri, 26 Jan 2024 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jan 2024 05:17 PM IST
खास बातें

IND vs ENG 1st Test Day 2 Highlights : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट के आज दूसरे दिन का खेल हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए। भारत ने गुरुवार को अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। वहीं, रवींद्र जडेजा शतक के करीब हैं।  

विज्ञापन
IND vs ENG Test Live Score: India vs England 1st Test Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:05 PM, 26-Jan-2024

दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई थी। उसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की इंग्लैंड पर 175 रन की लीड हो चुकी है। रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

दूसरे दिन भारत ने एक विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और अब तक 302 रन जोड़ लिए हैं। भारत को शुक्रवार का पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा था। जो रूट ने दिन के पहले ही ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। रूट ने उनका कैच अपनी ही गेंद पर लपका। 

यशस्वी शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आज का दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया। वह 23 रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने हार्टले के हाथों कैच कराया।

वहीं, राहुल ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह शतक लगा लेंगे, लेकिन 86 रन के निजी स्कोर पर उन्हें हार्टले ने रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ 65 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जडेजा और केएस भरत ने मोर्चा संभाला दोनों ने 68 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।

जो रूट ने इस मैच में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने केएस भरत को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भरत 41 रन बना सके। भारत को 358 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अश्विन और जडेजा एक समय पर एक ही छोर पर थे। हालांकि, जडेजा पहले क्रीज के अंदर आए तो अश्विन को रन आउट दिया गया। इसके बाद जडेजा ने अक्षर के साथ अब तक आठवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर ली है।

जडेजा 155 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन और अक्षर 62 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से हार्टले और रूट को दो-दो विकेट मिले हैं। जैक लीच और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।
04:24 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: भारत 400 रन के करीब

भारत ने सात विकेट पर 390 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 73 रन और अक्षर पटेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 144 रन की हो गई है। आज के खेल में 11 ओवर बचे हैं।
विज्ञापन
03:35 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: भारत को सातवां झटका

भारत को 358 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अश्विन और जडेजा एक समय पर एक ही छोर पर थे। हालांकि, जडेजा पहले क्रीज के अंदर आए तो अश्विन को रन आउट दिया गया। भारत ने दो रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए हैं। केएस भरत के बाद अश्विन वापस लौट गए। फिलहाल अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
03:27 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: भारत को छठा झटका

356 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। जो रूट ने इस मैच में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने केएस भरत को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भरत 41 रन बना सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और अश्विन क्रीज पर हैं। जडेजा अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत की बढ़त 110 से ज्यादा रन की हो गई है।
02:59 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: जडेजा का अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तलवारबाजी वाले स्टाइल में जश्न मनाया। भारत का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 336 रन है। जडेजा और केएस भरत क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
02:23 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: चायकाल

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने पांच वकेट गंवाकर 309 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 45 रन और केएस भरत नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 63 रनों की हो गई है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। केएल राहुल शतक से चूक गए। वह 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:02 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 300 रन के पार

भारत ने पांच विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 40 रन और केएस भरत नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 58 रन की हो चुकी है। केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्टले ने आउट किया।
01:25 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: केएल राहुल आउट

भारत को 291 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्टले ने रेहान के हाथों कैच कराया। फिलहाल जडेजा और भरत क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 45 से ज्यादा रनों की हो गई है।
12:27 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: भारत ने बढ़त हासिल की

भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। अब भारत ने चार विकेट पर इस स्कोर को पार कर लिया है। केएल राहुल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा उनका बेहतरीन साथ निभा रहे हैं।
12:24 PM, 26-Jan-2024

IND vs ENG Live: लंच के बाद भारत को पहला झटका

लंच के बाद भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में पहला और ओवरऑल चौथा झटका लगा। 223 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने हार्टले के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने राहुल के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल केएल राहुल का साथ निभाने रवींद्र जडेजा मैदान पर आए हैं। राहुल अर्धशतक लगा चुके हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed