फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 12/3, भारत ने 534 रन का दिया लक्ष्य

Sun, 24 Nov 2024 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Nov 2024 03:42 PM IST
खास बातें

IND vs AUS Day 3, 1st Test 2024 Highlights: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत को कम से कम चार टेस्ट जीतने की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच न हारें। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

विज्ञापन
IND vs Aus Highlights Day 3: India vs Australia 1st Test Match Perth 3rd Day Scorecard News Updates in Hindi
विराट कोहली - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

03:21 PM, 24-Nov-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 12 रन बना लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी खाता नहीं खोल सके, जबकि पैट कमिंस दो रन और मार्नस लाबुशेन तीन रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा तीन रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया को अब भी 522 रन बनाने हैं। टीम इंडिया ने 534 रन का लक्ष्य दिया है। बुमराह ने अब तक दो विकेट लिए हैं, जबकि सिराज को एक विकेट मिला है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया।

विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था। उनके शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने छह शतक लगाए थे। विराट के अलावा नीतीश रेड्डी 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश और विराट ने सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 77 रन की नाबाद साझेदारी की।

विराट से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था और उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा था। वहीं, केएल राहुल ने पांच चौके की मदद से 77 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर सके और 1-1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
03:12 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

नौ पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इससे पहले मैकस्वीनी को बुमराह ने खाता नहीं खोलने दिया था। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
02:59 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को शून्य के स्कोर पर पहला झटका लगा। नाथन मैकस्वीनी को जसप्रीत बुमराह ने खाता नहीं खोलने दिया और एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल नाइट वाचमैन के रूप में कप्तान पैट कमिंस और उस्मान ख्वाजा मौजूद हैं। बुमराह ने विकेट मेडन से शुरुआत की।
02:47 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: विराट के शतक के साथ भारत ने पारी घोषित की

भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था। उनके शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने छह शतक लगाए थे।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया। विराट के अलावा नीतीश रेड्डी 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश और विराट ने सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 77 रन की नाबाद साझेदारी की।

विराट से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था और उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा था। वहीं, केएल राहुल ने पांच चौके की मदद से 77 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर सके और 1-1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
02:19 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: विराट-नीतीश ने बदला गीयर

विराट कोहली और नीतीश रेड्डी ने गीयर बदला है। नीतीश ने भारतीय पारी के 129वें ओवर में मिचेल मार्श की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़े थे। वहीं, विराट ने 130वें ओवर में लियोन की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। भारत ने छह विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 490 से ज्यादा रन की हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया अब जल्द से जल्द पारी घोषित करना चाहती है और विराट के शतक का इंतजार है।
02:01 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 410 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नाथन लियोन ने वॉशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड किया। वह 94 गेंद में 29 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। सुंदर ने विराट कोहली के साथ छठए विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल विराट कोहली और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर छह विकेट पर 412 रन है। टीम इंडिया की लीड 458 रन की हो चुकी है। विराट 67 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक जड़ा। वह अब तक अच्छे टच में दिखे हैं। इस मैच में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने अब तक वॉशिंगटन सुंदर के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई है। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 385 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 431 रन की हो चुकी है।
01:01 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे दिन के तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 368 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 45 रन और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की लीड 414 रन की हो चुकी है।
12:33 PM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: चायकाल

तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 40 रन और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने आज बिना विकेट के 172 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। वह 77 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 201 रन की साझेदारी की। वहीं, यशस्वी ने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने यशस्वी के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने 25 रन बनाए। यशस्वी 161 रन बनाकर आउट हुए। 313 पर भारत ने एक वक्त दो विकेट गंवाए थे। 321 तक आते-आते टीम इंडिया ने पांच विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी के बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल एक-एक रन बनाकर आउट हुए थे। 

भारत की बढ़त 405 रन की हो गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल हुई थी। 
11:43 AM, 24-Nov-2024

IND vs AUS Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत को 321 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भारत ने नौ रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 313 पर एक वक्त भारत के दो विकेट गिरे थे। इसके बाद टीम ने यशस्वी, ऋषभ पंत और जुरेल के विकेट गंवा दिए। यशस्वी 161 रन, पंत और जुरेल एक-एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed