IND vs NZ U19 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, ग्रुप चरण में जीते सभी तीन मुकाबले
{"_id":"69746dca6461658b120f0b9e","slug":"india-u19-vs-new-zealand-u19-icc-world-cup-2026-group-b-match-live-score-and-updates-2026-01-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ U19 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, ग्रुप चरण में जीते सभी तीन मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 24 Jan 2026 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Jan 2026 07:34 PM IST
खास बातें
IND vs NZ Under 19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार अभियान जारी रखते हुए ग्रुप चरण का अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया। भारत पहले ही सुपर सिक्स चरण के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
07:33 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: भारत जीता
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित मुकाबले में 36.2 ओवर में 135 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच 37-37 ओवर का कराने का फैसला किया गया। भारत को 130 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे भारत ने 13.3 ओवर में 130 रन बनाकर हासिल कर लिया। भारत ने इस तरह ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीते और शान से सुपर सिक्स चरण में जगह बनाई।भारत के लिए कप्तान म्हात्रे ने 27 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। आरोन जॉर्ज सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विहान मल्होत्रा 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 17 रन और वेदांत त्रिवेदी 12 गेंदों पर एक चौके के सहारे 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मेसन क्लार्क, जसकरण संधू और सेलविन संजय को एक-एक विकेट मिला।
07:23 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: म्हात्रे अर्धशतक लगाकर आउट
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। म्हात्रे ने 27 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।
विज्ञापन
07:05 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: वैभव आउट हुए
भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा है। वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 23 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और म्हात्रे के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।07:04 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: म्हात्रे-वैभव के बीच शानदार साझेदारी
म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाज अब तक 70+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं। भारत का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है।06:50 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: भारत का स्कोर 50 के पार
न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।06:30 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: भारत को पहला झटका
भारत को आरोन जॉर्ज के रूप में पहला झटका लगा है। आरोन छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:25 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: भारत की पारी शुरू
न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ आरोन जॉर्ज पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। डीएलएस के अनुसार, भारत को 130 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला है।06:00 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: न्यूजीलैंड की पारी समाप्त
आरएस अंबरीश की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम की पारी 36.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। बारिश के कारण मैच 37-37 ओवर कराने का फैसला किया गया, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी। भारत के लिए अंबरीश ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि हेनिल पटेल ने तीन विकेट झटके। वहीं, खिलान पटेल, मोहम्मद इनान और कनिष्क चौहान को एक-एक सफलता मिली।न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के लिए कैलम सैमसन ने नाबाद 37 रन बनाए, जबकि सेल्विन संजय ने 28 रनों का योगदान दिया।
05:44 PM, 24-Jan-2026
IND vs NZ U19 Live: न्यूजीलैंड को आठवां झटका
आरएस अंबरीश ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। अंबरीश ने सेल्विन संजय को अपना शिकार बनाया जो 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।05:41 PM, 24-Jan-2026