फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs SA W: नो बॉल पड़ी भारी, रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर हारा भारत, वर्ल्ड कप से बाहर

Sun, 27 Mar 2022 02:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 27 Mar 2022 02:31 PM IST
खास बातें

India Women vs South Africa Women (IND W vs SA W) ODI: भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। मिताली राज की अगुआई वाली टीम इंडिया को आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से भी चूक गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई

विज्ञापन
IND W vs SA W ODI Live Score: India vs South Africa Women World Cup 2022 Match Today in Hagley Oval Christchurch, New Zealand Latest Updates in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter@ICC

लाइव अपडेट

02:30 PM, 27-Mar-2022

भारत की हार से वेस्टइंडीज में जश्न 

टीम इंडिया की हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही।

02:25 PM, 27-Mar-2022

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज चार सेमीफाइनलिस्ट

भारत की हार के साथ और आखिरी लीग मुकाबले की समाप्ति के बाद महिला विश्व कप 2022 के चार सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गए थे और आज इंग्लैंड और फिर वेस्टइंडीज की टीम भी नॉकआउट में पहुंच गई।
विज्ञापन
02:07 PM, 27-Mar-2022

भारत तीन विकेट से हारा, विश्व कप से बाहर

भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। मिताली राज की अगुआई वाली टीम इंडिया को आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से भी चूक गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
 
01:45 PM, 27-Mar-2022

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 12 गेंदें में 14 रन की दरकार

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 12 गेंदों में 14 रन की जरुरत है। 48 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 261/6, तृषा चेट्टी (3*), मिनॉन डुप्री (45*) 
01:42 PM, 27-Mar-2022

राजेश्वरी को मिला दूसरा विकेट

राजेश्वरी गायकवाड़ ने नौवें ओवर में 14 रन खर्चने के बाद आखिरी गेंद पर विकेट निकाल लिया। उन्होंने क्लोई ट्राइऑन को 17 के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच किया। 47 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 255/6, तृषा चेट्टी (0*), मिनॉन डुप्री (42*) 
 
01:35 PM, 27-Mar-2022

वस्त्रकार का महंगा ओवर, आखिरी 24 गेंदें बाकी 

पूजा वस्त्रकार का छठा ओवर महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 34 रन की दरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 27-Mar-2022

हरमनप्रीत की शानदार फील्डिंग, भारत को एक और सफलता

हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर से शानदार फील्डिंग से भारत को सफलता दिला दी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की खतरनाक बल्लेबाज मरीज़ान काप को 32 के स्कोर पर किया रनआउट। 45 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 230/5, क्लोई ट्राइऑन (1*), मिनॉन डुप्री (33*)   
01:25 PM, 27-Mar-2022

आखिरी 36 गेंदों का रोमांच 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी मैच लगातार रोमांचक होता जा रहा है। आखिरी 36 गेंदों का खेल बाकी है और मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 226/4, मरीज़ान काप (30*), मिनॉन डुप्री (32*) 
01:14 PM, 27-Mar-2022

दक्षिण अफ्रीका को 54 गेंदें और 69 रन की जरुरत

दक्षिण अफ्रीका के 200 रन पूरे हो चुके हैं और उसे आखिरी 54 गेंदों पर 69 रनों की दरकार है। 41 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 206/4, मरीज़ान काप (18*), मिनॉन डुप्री (24*)  
01:07 PM, 27-Mar-2022

आखिरी 60 गेंदों का खेल बाकी 

मैच रोमांचक होता जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 60 गेंदों में जीत के लिए 77 रनों की दरकार है जबकि भारत को छह विकेट लेने हैं। 40 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 198/4, मरीज़ान काप (12*), मिनॉन डुप्री (22*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed