IND W vs SA W: नो बॉल पड़ी भारी, रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर हारा भारत, वर्ल्ड कप से बाहर
{"_id":"623fb177988c635a12683fb7","slug":"ind-w-vs-sa-w-women-world-cup-2022-live-cricket-score-india-women-vs-south-africa-women-odi-match-today-at-hagley-oval-christchurch-new-zealand-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: नो बॉल पड़ी भारी, रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर हारा भारत, वर्ल्ड कप से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 27 Mar 2022 02:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:31 PM IST
खास बातें
India Women vs South Africa Women (IND W vs SA W) ODI: भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। मिताली राज की अगुआई वाली टीम इंडिया को आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से भी चूक गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : twitter@ICC
लाइव अपडेट
02:30 PM, 27-Mar-2022
भारत की हार से वेस्टइंडीज में जश्न
टीम इंडिया की हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही।To the semi-finals WI go!!!!! #CWC22 #TeamWestIndies pic.twitter.com/OHRr7vPpcT
— Windies Cricket (@windiescricket) March 27, 2022
02:25 PM, 27-Mar-2022
ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज चार सेमीफाइनलिस्ट
भारत की हार के साथ और आखिरी लीग मुकाबले की समाप्ति के बाद महिला विश्व कप 2022 के चार सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गए थे और आज इंग्लैंड और फिर वेस्टइंडीज की टीम भी नॉकआउट में पहुंच गई।
विज्ञापन
02:07 PM, 27-Mar-2022
भारत तीन विकेट से हारा, विश्व कप से बाहर
भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। मिताली राज की अगुआई वाली टीम इंडिया को आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से भी चूक गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
South Africa win a thriller on the last ball 🔥#CWC22 pic.twitter.com/rimyHxrlSJ
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 27, 2022
01:45 PM, 27-Mar-2022
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 12 गेंदें में 14 रन की दरकार
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 12 गेंदों में 14 रन की जरुरत है। 48 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 261/6, तृषा चेट्टी (3*), मिनॉन डुप्री (45*)
01:42 PM, 27-Mar-2022
राजेश्वरी को मिला दूसरा विकेट
राजेश्वरी गायकवाड़ ने नौवें ओवर में 14 रन खर्चने के बाद आखिरी गेंद पर विकेट निकाल लिया। उन्होंने क्लोई ट्राइऑन को 17 के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच किया। 47 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 255/6, तृषा चेट्टी (0*), मिनॉन डुप्री (42*)01:35 PM, 27-Mar-2022
वस्त्रकार का महंगा ओवर, आखिरी 24 गेंदें बाकी
पूजा वस्त्रकार का छठा ओवर महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 34 रन की दरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 27-Mar-2022
हरमनप्रीत की शानदार फील्डिंग, भारत को एक और सफलता
हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर से शानदार फील्डिंग से भारत को सफलता दिला दी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की खतरनाक बल्लेबाज मरीज़ान काप को 32 के स्कोर पर किया रनआउट। 45 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 230/5, क्लोई ट्राइऑन (1*), मिनॉन डुप्री (33*)01:25 PM, 27-Mar-2022
आखिरी 36 गेंदों का रोमांच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी मैच लगातार रोमांचक होता जा रहा है। आखिरी 36 गेंदों का खेल बाकी है और मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 226/4, मरीज़ान काप (30*), मिनॉन डुप्री (32*)01:14 PM, 27-Mar-2022
दक्षिण अफ्रीका को 54 गेंदें और 69 रन की जरुरत
दक्षिण अफ्रीका के 200 रन पूरे हो चुके हैं और उसे आखिरी 54 गेंदों पर 69 रनों की दरकार है। 41 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 206/4, मरीज़ान काप (18*), मिनॉन डुप्री (24*)
01:07 PM, 27-Mar-2022