IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, जेमिमा ने चौके के साथ दिलाई जीत
{"_id":"63e8d56972f09c98c00de478","slug":"ind-w-vs-pak-w-live-cricket-score-india-vs-pakistan-women-t20-world-cup-2023-match-at-newlands-cricket-ground-2023-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, जेमिमा ने चौके के साथ दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 12 Feb 2023 10:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:26 PM IST
खास बातें
PAK W vs IND W T20 World Cup Cricket Match: भारतीय टीम ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था। यह मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
जेमिमा रॉड्रिग्स
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
09:41 PM, 12-Feb-2023
भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने ओपनिंग मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। यह टी20 में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा। बिस्माह मारूफ ने 55 गेंदों में नाबाद 68 रन और आयशा नसीम ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली।जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी तीन ओवर में भारत को जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी। हालांकि, ऋचा और जेमिमा के मन में कुछ और ही था। 18वें ओवर में ऋचा ने लगातार तीन चौके जड़कर पहले मैच का रुख बदला।
इसके बाद 19वें ओवर में जेमिमा ने तीन चौके जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेमिमा को अर्धशतक के लिए एक रन की जरूरत थी। उन्होंने चौका लगाकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया और टीम इंडिया को जीत भी दिलाई। यह जेमिमा के टी20 करियर का 10वां अर्धशतक रहा।
जेमिमा 38 गेंदों में 53 रन और ऋचा 20 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। जेमिमा ने अपनी पारी में आठ चौके लगाए, जबकि ऋचा ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 58 रन की साझेदारी हुई।
जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारतीय टीम अब अगला मैच 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। ग्रुप-बी में इस जीत के साथ टीम इंडिया दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम दो अंक और बेहतर रन रेट के साथ शीर्ष पर है। वहीं, पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को आयरलैंड से भिड़ेगी।
09:27 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : चार ओवर में 41 रन चाहिए
16 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स और ऋचा घोष क्रीज पर हैं। भारत को 24 गेंदों में 41 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:16 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : भारत को तीसरा झटका
14वें ओवर में 93 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। नाशरा संधू ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बिस्माह मारूफ के हाथों कैच कराया। हरमनप्रीत 12 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। 14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब भी 36 गेंदों में 55 रन की जरूरत है। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स और ऋचा घोष क्रीज पर हैं।09:10 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : हरमनप्रीत-जेमिमा पर दारोमदार
12 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स 18 गेंदों में 19 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यास्तिका भाटिया 17 रन और शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर आउट हुईं। भारत को अब 48 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।08:53 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : भारत को दूसरा झटका
भारत को 10वें ओवर में 65 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। नाशरा संधू ने शेफाली वर्मा को सिदरा अमीन के हाथों कैच कराया। अमीन ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच लपका। शेफाली 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। भारत को अब 60 गेंदों में 83 रन की जरूरत है।08:48 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : शेफाली-जेमिमा पर दारोमदार
आठ ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स आठ रन और शेफाली वर्मा 21 गेंदों में 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। यास्तिका भाटिया 17 रन बनाकर सादिया इकबाल की गेंद पर पवेलियन लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:37 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : भारत को पहला झटका
पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में सादिया इकबाल ने यास्तिका भाटिया को फातिमा सना के हाथों कैच कराया। यास्तिका 20 गेंदो में 17 रन बना सकीं। छह ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 15 गेंदों में 24 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:33 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : बाल-बाल बचीं शेफाली
चार ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। सादिया इकबाल के ओवर की चौथी गेंद जाकर शेफाली के पैड पर लगी। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने भी एल्बीडब्ल्यू आउट करार दिया। इसके बाद शेफाली ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। डीआरएस रिव्यू में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी। इस तरह शेफाली बच गईं। शेफाली फिलहाल नौ गेंदों में 10 रन और यास्तिका 15 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।08:27 PM, 12-Feb-2023
IND W vs PAK W T20 Live : शेफाली-यास्तिका क्रीज पर
तीन ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। फिलहाल यास्तिका भाटिया 13 गेंदों में 15 रन और शेफाली वर्मा पांच गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। पाकिस्तान ने भारत के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है।08:16 PM, 12-Feb-2023