भारत की वर्ल्ड कप में पहली हार: हरमनप्रीत का अर्धशतक बेकार, न्यूजीलैंड 62 रन से जीता
{"_id":"62294607f7275676107396b1","slug":"ind-w-vs-nz-w-women-world-cup-2022-live-cricket-score-india-women-vs-new-zealand-women-odi-match-today-at-seddon-park-new-zealand-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"भारत की वर्ल्ड कप में पहली हार: हरमनप्रीत का अर्धशतक बेकार, न्यूजीलैंड 62 रन से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 10 Mar 2022 01:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:36 PM IST
खास बातें
महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए मैच में भारत को 62 रन से हरा दिया। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया।
विज्ञापन
विकेट मिलने के बाद खुश न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
01:30 PM, 10-Mar-2022
न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया
महिला वनडे विश्व कप के आठवें मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया। वे 63 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुईं।01:19 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: हरमनप्रीत कौर पवेलियन लौटीं
44वें ओवर में 178 रन के कुल स्कोर पर टीम इंडिया को आठवां झटका लगा। अमेलिया केर ने हरमनप्रीत कौर को सोफी डिवाइन के हाथों कैच कराया। वे 63 गेंदों पर 71 रन बना सकीं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। 44वें ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट पर 178 रन है। फिलहाल मेघना सिंह और झूलन गोस्वामी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
01:15 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: हरमनप्रीत ने 43वें ओवर में 20 रन बटोरे
भारत ने 43 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर 60 गेंदों पर 70 रन और झूलन गोस्वामी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। हरमनप्रीत ने वनडे करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन पर अब टीम इंडिया को जीत दिलाने का पूरा दारोमदार है। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों पर 90 रन की जरूरत है। 43वें ओवर में हरमनप्रीत ने 20 रन बटोरे।A solid fifty from Harmanpreet Kaur and she has upped the ante after getting to the milestone 🔥
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 10, 2022
She slams 20 runs in the 43rd over!#CWC22 pic.twitter.com/ebFpcoLIZI
01:07 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: पूजा वस्त्राकर आउट होकर पवेलियन लौटीं
41 ओवर के बाद भारत ने सात विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं पूजा वस्त्राकर इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और 16 गेंदों पर छह रन ही बना सकीं। उन्हें हाना रोव ने सोफी डिवाइन के हाथों कैच कराया। फिलहाल उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 47 रन और झूलन गोस्वामी क्रीज पर हैं।01:03 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: भारत को 121 रन की जरूरत
40 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट गंवाकर 140 रन बना लिए हैं। फिलहाल उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 48 गेंदों पर 41 रन और पूजा वस्त्राकर पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 60 गेंदों पर 121 रन की जरूरत है।12:53 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम का छठा झटका
37 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। स्नेह राणा को ली ताहूहू ने केटी मार्टिन के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों पर 18 रन बना सकीं। फिलहाल पूजा वस्त्राकर शून्य और हरमनप्रीत कौर 42 गेंदों पर 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 78 गेंदों पर 134 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहूहू तीन विकेट ले चुकी हैं। वहीं, अमेिया केर को दो और जेस केर को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: 35 ओवर के बाद भारत 122/5
35 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 38 गेंदों पर 31 रन और स्नेह राणा 22 गेंदों पर 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत को अब 90 गेंदों (15 ओवर) में 139 रन की जरूरत है।12:23 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: अमेलिया केर हैट्रिक से चूकीं
30वें ओवर में 97 के स्कोर पर भारतीय टीम को लगातार दो झटके लगे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अमेलिया केर ने कप्तान मिताली राज को विकेटकीपर केटी मार्टिन के हाथों स्टंप आउट कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अमेलिया ने ऋचा घोष को क्लीन बोल्ड किया। ऋचा खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। हालांकि, अमेलिया हैट्रिक से चूक गईं। ओवर की आखिरी गेंद पर स्नेह राणा ने चौका लगाया। 31 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्नेह राणा पांच रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
12:16 PM, 10-Mar-2022
IND vs NZ Live Score: 29 ओवर के बाद भारत 95/3
29 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान मिताली राज 53 गेंदों पर 31 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 28 गेंदों पर 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए 21 ओवर में 166 रन की जरूरत है।12:05 PM, 10-Mar-2022