11:34 PM, 23-Oct-2025
भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश ने बाधा डाली, जिसके चलते ओवरों में कटौती करते हुए मैच को 49 ओवर का करने का निर्णय लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो एक बार फिर बारिश आई और डीएलएस पद्धति के तहत उन्हें 44 ओवरों में 325 रनों का नया लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रूक हॉलिडे ने 81 रन और इसाबेल गेज ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल को एक-एक सफलता मिली।
11:07 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: श्री चरणी ने हालिडे को भेजा पवेलियन
श्री चरणी ने ब्रूक हालिडे को पवेलियन भेजा। वह 84 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं। अब क्रीज पर इसाबेल गेज और जेस केर मौजूद हैं।
10:36 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: 154 पर न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। उन्होंने मैडी ग्रीन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाईं। अब हालिडे का साथ देने इसाबेल गेज आई हैं।
10:03 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: 115 पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को चौथा झटका स्नेह राणा ने दिया। उन्होंने अमेलिया केर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 45 रन बना पाईं। अब ब्रूक हालिडे का साथ देने मैडी ग्रीन आई हैं। 22 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 116 रन है।
09:42 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: 17 ओवर के बाद स्कोर 90/3
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका सूजी बेट्स के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। इसके बाद रेणुका सिंह ने जॉर्जिया प्लाइमर और सोफी डिवाइन को बोल्ड किया। दोनों ने क्रमश: 30 और छह रन बनाए। फिलहाल अमेलिया केर और ब्रूक हालिडे क्रीज पर मौजूद हैं।
08:35 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को पहला झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने सूजी बेट्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। अब जॉर्जिया प्लाइमर का साथ देने अमेलिया केर आई हैं।
08:27 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, DLS के तहत मिला 325 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लाइमर क्रीज पर हैं। बारिश की वापसी के कारण डीएलएस के तहत ओवर्स में कटौती की गई और नया लक्ष्य तय किया गया। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 44 ओवरों में 325 रन बनाने होंगे।
07:56 PM, 23-Oct-2025
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 340/3 रन बनाए
बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 340 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने प्रतिका रावल (122) और स्मृति मंधाना (109) की शतकीय पारियों की मदद से 49 ओवर में तीन विकेट पर 340 रन बनाए। महिला विश्व कप में यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाए थे। उससे पहले 2022 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट पर 317 रन बनाए थे। बारिश की वजह से मुकाबला एक घंटे से ज्यादा समय तक रुका रहा, जिसकी वजह से अंपायर्स ने 49 ओवर प्रति पारी का खेल कराने का फैसला लिया।
07:49 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live: भारत की पारी दोबारा शुरू हुई
भारत की पारी दोबारा शुरू हो चुकी है। हरमनप्रीत और जेमिमा क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के कारण मुकाबला एक घंटे से ज्यादा समय के लिए रुका। इस वजह से ओवर्स में भी कटौती हुई। अब 49 ओवर प्रति पारी का खेल कराने का फैसला लिया गया है।
07:07 PM, 23-Oct-2025
IND W vs NZ W Live Score: 7:50 पर शुरू होगा खेल
बारिश रुक चुकी है। मैदानकर्मी मैदान सुखाने की कवायद में लगे हुए हैं। 7:50 पर दोबारा खेल शुरू होगा। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती का फैसला किया है। अब मैच 49-49 ओवर का होगा।