फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, टीम इंडिया को टूर्नामेंट में मिली दूसरी हार

Wed, 16 Mar 2022 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Mar 2022 12:14 PM IST
खास बातें

India Women vs England Women (IND W vs ENG W) ODI: महिला वनडे विश्व कप में आज इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 135 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लिश टीम ने 31.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND W vs ENG W ODI Live Score: India vs England Women World Cup 2022 Match Today in Bay Oval New Zealand Latest Updates in Hindi
नताली शीवर को पूजा ने आउट किया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:46 AM, 16-Mar-2022

इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया

महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 36.2 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 31.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में मिली दूसरी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हराया था। भारत अब तक चार मैच खेल चुका है। इसमें से दो में जीत और दो में हार मिली है। वहीं, इंग्लैंड टीम की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। टीम ने चार मैच खेले हैं और पहले तीन मुकाबलो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार और चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम चार मैचों में एक जीत और तीन हार और दो अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

2017 फाइनल का बदला नहीं ले पाई टीम इंडिया
महिला वनडे विश्व कप 2017 में फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत के पास इस मुकाबले को जीतकर बदला लेने का बेहतरीन मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारतीय टीम को एकबार फिर इंग्लैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
11:43 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड के छह विकेट गिरे

30वें ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवा दिए। इसमें मेघना सिंह ने ब्रन्ट और डंक्ले को पवेलियन भेजा। पहली गेंद पर उन्होंने डंक्ले (17) और तीसरी गेंद पर ब्रन्ट (0) को आउट किया। 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 129/6 है।
विज्ञापन
11:19 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथा झटका

102 रन के कुल स्कोर पर इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका लगा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने एमी जोन्स को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। हरमनप्रीत ने हवा में शानदार कैच लपका। एमी 28 गेंदों पर 10 रन बना सकीं। 25 ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोफिया डंक्ले शून्य और हीदर नाइट 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
10:45 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG, Women's World Cup Live: इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा

69 रन के कुल स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। पूजा वस्त्राकर ने नताली शीवर को झूलन गोस्वामी के हाथों कैच कराया। वह 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुईं। इसमें आठ चौके शामिल हैं। हालांकि, पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने हीदर नाइट के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी निभाई। 17 ओवर के बाद इग्लैंड ने तीन विकेट गंवकर 69 रन बना लिए हैं। फिलहाल नाइट 19 रन और एमी एलेन जोन्स शून्य पर बल्लेबाजी कर रही हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 66 रन की जरूरत है। 
10:21 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड 34/2

10 ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल हीथर नाइट नौ रन और नताली शीवर 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों के बीच 30 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है।
10:08 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live Score: सात ओवर के बाद इंग्लैंड 21/2

सात ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 21 रन बना लिए हैं। फिलहाल हीथर नाइट आठ रन और नताली शीवर नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। झूलन गोस्वामी और मेघना सिंह को एक-एक सफलता मिली है। झूलन के वनडे में 250 विकेट भी पूरे हो चुके हैं। वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:52 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

चार रन के स्कोर पर इंग्लैंड टीम को दूसरा झटका लगा। झूलन गोस्वामी ने दिग्गज बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को पवेलियन भेजा। ब्यूमोंट 10 गेंदों पर एक रन बना सकीं। भारत ने इस अपील पर डिसीजन रिव्यू सिस्टम लिया था, जो भारत के ही पक्ष में रहा। 

दरअसल, हआ यूं कि झूलन की गेंद पर ब्यूमोंट ने डिफेंस किया। इसके बाद झूलन और पूरी टीम अपील करने लगी। उनका मानना था कि गेंद बैट पर लगने से पहले बैटिंग पैड पर लगी थी। हालांकि, फील्ड अंपायर का मानना था कि गेंद बल्ले से ही लगी है। इसके बाद कप्तान मिताली राज ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। 

थर्ड अंपायर ने रिव्यू में देखा कि गेंद बल्ले पर लगने से पहले बैटिंग पैड पर लगी थी। बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट हिटिंग भी थी और इस तरह थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर से अपना फैसला बदलने को कहा और ब्यूमोंट पवेलियन लौट गईं। इस विकेट के साथ ही झूलन के अंतरराष्ट्रीय वनडे में 250 विकेट भी पूरे हो चुके हैं।

चार ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर आठ रन बना लिए हैं। फिलहाल नताली शीवर शून्य और हीथर नाइट चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 
09:37 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को दूसरे ओवर में पहला झटका

भारतीय गेंदबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। उन्होंने तीन रन के कुल स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। इंग्लिश टीम की पारी के दूसरे ही ओवर में तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने डेनियल वायट को स्नेह राणा के हाथों कैच कराया। राणा ने स्लिप में डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। वायट एक रन बना सकीं। फिलहाल हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट क्रीज पर हैं।
09:02 AM, 16-Mar-2022

IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम 134 रन पर ऑलआउट

भारत ने इंग्लैंड के सामने 135 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और 36.2 ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष ने 33 रन की पारी खेली। सात भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Imageऋचा घोष रन आउट हुईं

इसमें यास्तिका भाटिया (8), कप्तान मिताली राज (1), दीप्ति शर्मा (0), स्नेह राणा (0), पूजा वस्त्राकर (6), मेघना सिंह (3) और राजेश्वरी गायकवाड़ (1*) शामिल हैं। इसके अलावा पिछले मैच में शतक लगाने वालीं उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट हुईं। झूलन गोस्वामी ने 20 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शार्लोट डीन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। वहीं, आन्या श्रबसोल को दो विकेट मिले। सोफी एक्लस्टोन और केट क्रॉस को एक-एक विकेट मिला।
08:53 AM, 16-Mar-2022

IND W vs ENG W: भारत का नौवां विकेट गिरा

केट क्रॉस ने भारत को नौवां झटका दिया है। उन्होंने झूलन गोस्वामी को डेनियल वट्ट के हाथों कैच कराया। गोस्वामी ने 20 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। गोस्वामी ने पिछले दो ओवरों में कुछ बड़े शॉट लगाकर उम्मीदें जगाई थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत का 150 रन तक पहुंचना  भी मुश्किल लग रहा है। अब राजेश्वरी गायकवाड़ और मेघना सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed