फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Womens T20 World Cup: भारत को मिली पहली हार, इंग्लैंड ने 11 रन से हराया, स्मृति मंधाना का अर्धशतक हुआ बेकार

Sat, 18 Feb 2023 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Feb 2023 09:49 PM IST
खास बातें

India Vs England Women T20 World Cup Match: दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में भारत को पहली हार इंग्लैंड के खिलाफ मिली है। शनिवार (18 फरवरी) को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया 11 रन से हार गई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND W vs ENG W Live Score Today Match: India Vs England Women T20 WC, Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur News
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women/Twitter

लाइव अपडेट

09:43 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली हार

इंग्लैंड ने भारत को महिला टी20 विश्व कप में 11 रन से हरा दिया है। ग्रुप-बी में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। उसने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और फिर दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की यह पहली हार है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के पांच विकेट और ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 52 रन टीम इंडिया के काम नहीं आए।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी। टीम इंडिया का अगला मुकाबला ग्रुप में अब आयरलैंड से होगा। यह मैच सोमवार 20 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।

मैच में इंग्लैंड के लिए नताली स्कीवर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीम को हराया था। ग्रुप में इंग्लैंड की टीम अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी को खेलेगी। अंक तालिका की बात करें तो इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। भारत तीन मैच में दो जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। उसके चार अंक हैं। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। दोनों के दो-दो अंक हैं। आयरलैंड तीन में से तीनों मैच हार चुका है।
09:21 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: सारा ग्लेन ने स्मृति मंधाना को किया आउट

स्मृति मंधाना अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गईं। मंधाना छक्का लगाने के प्रयास में पवेलियन लौट गईं। सारा ग्लेन की गेंद पर नताली स्कीवर ने उनका कैच बाउंड्री पर लिया। मंधाना ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
09:19 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का 21वां अर्धशतक है। मंधाना ने सारा ग्लेन की गेंद पर ऑफ साइड मे ंशानदार छक्का लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ उनका यह सातवां अर्धशतक है।
08:59 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: भारत को लगा बड़ा झटका

भारत को बड़ा झटका 11वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने दिया। उन्होंने टीम ंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर दिया। हरमनप्रीत आगे बढ़कर लंबा शॉट लगाना चाहती थीं, लेकिन वह चूक गईं। गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में चली गई। एलिस कैप्सी ने दो प्रयासों में उनका कैच लिया। हरमनप्रीत ने छह गेंद पर चार रन बनाए। भारत ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 64 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना 30 गेंद पर 32 और ऋचा घोष दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
08:54 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 10वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। जेमिमा रोड्रिग्ज सिक्स लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच दे बैठीं। उन्होंने 16 गेंद पर 13 रन बनाए। सारा ग्लेन की गेंद पर कैथरीन ने उनका कैच लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर उतरी हैं। स्मृति मंधाना 28 गेंद पर 31 रन बना चुकी हैं। भारत ने 9.1 ओवर में दो विकेट पर 57 रन बनाए हैं।
08:39 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: भारत की पारी का पावरप्ले समाप्त

भारत की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने छह ओवर में एक विकेट पर 40 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना 20 गेंद पर 25 और जेमिमा रोड्रिग्ज पांच गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं। मंधाना ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए हैं। भारत को जीत के लिए 14 ओवर में 112 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: नहीं चला शेफाली वर्मा का बल्ला

शेफाली वर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। उन्हें लॉरेन बेल ने आउट कर दिया। शेफाली बाउंड्री मारने के प्रयास में कैच आउट हो गईं। कैथरीन स्कीवर ने उनका कैच लिया। शेफाली ने 11 गेंद पर आठ रन बनाए। भारत ने चार ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 13 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज दूसरे छोर पर उतरी हैं।
08:22 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: भारत की पारी शुरू

इंग्लैंड 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय ओपनर मैदान पर पहुंच गए हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी है। भारत ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा पांच गेंद पर छह और स्मृति मंधाना सात गेंद पर दो रन बनाकर खेल रही हैं।
08:03 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: भारत को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। उसने टीम इंडिया को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज नताली स्कीवर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 27 गेंद पर 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान हीथर नाइट ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन आठ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। डेनियल याट और कैथरीन स्कीवर खाता नहीं खोल पाईं। एलिस कैप्सी ने तीन रन बनाए। रेणुका के अलावा भारत के लिए शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
07:48 PM, 18-Feb-2023

IND W vs ENG W T20 Live: इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका

इंग्लैंड को पांचवां झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नताली स्कीवर को आउट कर दिया। स्कीवर ने 42 गेंद पर 50 रनों की शानदार पारी खेली। उनका कैच स्मृति मंधाना ने लिया। इंग्लैंड ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। एमी जोन्स 18 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं। सोफी एक्लेस्टोन को अभी अपना खाता खोलना है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed