फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs BAN W: भारत ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को आठ रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Tue, 11 Jul 2023 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Jul 2023 04:46 PM IST
खास बातें

India vs Bangladesh T20 2023 Highlights : भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला गया। टीम इंडिया ने पहला टी20 सात विकेट से जीता था। अब इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की है।

विज्ञापन
IND W vs BAN W T20 Live Score: India Women vs Bangladesh Women 2nd T20 Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:38 PM, 11-Jul-2023

भारत ने बांग्लादेश को 8 रन से हराया

भारत ने ढाका में खेले गए दूसरे टी20 में बांग्लादेश को आठ रन से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत की पारी
भारत ने बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 96 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। स्मृति मंधाना 13 रन, शेफाली वर्मा 19 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स 21 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खेल सकीं। यास्तिका भाटिया 11 रन, हरलीन देओल छह रन, दीप्ति शर्मा 10 रन और अमनजोत कौर 14 रन बनाकर आउट हुईं। पूजा वस्त्राकर सात रन और मिन्नू मणि पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, फाहिमा खातून को दो विकेट मिले। मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबेया खान को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश की पारी
जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर्स शमिमा सुल्ताना और शाथी रानी पांच-पांच रन बनाकर आउट हुईं। मुर्शिदा खातून चार रन और रितु मोनी भी चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शोर्ना अख्तर और कप्तान निगार सुल्ताना ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। शोर्ना सात रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना भी 55 गेंदों में दो चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन चलती बनीं। वह अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 10 रन की जरूरत थी। शेफाली वर्मा गेंदबाजी के लिए आईं। इस ओवर में कुल चार विकेट गिरे। इसमें से तीन शेफाली ने झटके, वहीं एक खिलाड़ी रन आउट हुई। शेफाली ने आखिरी ओवर में नाहिदा अख्तर (6), फाहिमा खातून (0) और मारूफा अख्तर (0) को आउट किया। वहीं, राबेया खान (0) रन आउट हुईं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। वहीं, मिन्नू मणि को दो विकेट मिले। बारेड्डी अनुषा को एक विकेट मिला।
03:48 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live: बांग्लादेश के चार विकेट गिरे

96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट गंवाकर 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल शोर्ना अख्तर और कप्तान निगार सुल्ताना क्रीज पर हैं। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर्स शमिमा सुल्ताना और शाथी रानी पांच-पांच रन बनाकर आउट हुईं। मुर्शिदा खातून चार रन और रितु मोनी भी चार रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल कप्तान निगार सुल्ताना 10 रन और शोर्ना अख्तर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मिन्नू मणि ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, बरेड्डी अनुषा और शेफाली वर्मा ने एक-एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
03:11 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live: भारत ने 96 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 96 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। स्मृति मंधाना 13 रन, शेफाली वर्मा 19 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स 21 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खेल सकीं। यास्तिका भाटिया 11 रन, हरलीन देओल छह रन, दीप्ति शर्मा 10 रन और अमनजोत कौर 14 रन बनाकर आउट हुईं। पूजा वस्त्राकर सात रन और मिन्नू मणि पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, फाहिमा खातून को दो विकेट मिले। मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबेया खान को एक-एक विकेट मिला।
02:17 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live: भारत को चौथा झटका

भारत को नौवें ओवर में 48 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। फाहिमा खातून ने यास्तिका भाटिया को शोर्ना अख्तर के हाथों कैच कराया। यास्तिका 13 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बना सकीं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है। फिलहाल हरलीन देओल और जेमिमा रॉड्रिग्स क्रीज पर हैं।  
02:03 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live: टीम इंडिया को लगातार दो गेंदों पर दो झटके

छठे ओवर में टीम इंडिया को लगातार दो गेंदों पर दो झटके लगे। सुल्ताना खातून ने ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा को शोभना मोस्तरी के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में चार चौके की मदद से 19 रन बना सकीं। शेफाली के बल्ले से पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वहीं, अगली ही गेंद पर सुल्ताना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। छह ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन है। फिलहाल यस्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स क्रीज पर हैं।
01:54 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live: भारतीय टीम को पहला झटका

पांचवें ओवर में 33 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा। नाहिदा अख्तर ने स्मृति मंधाना को क्लीन बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बना सकीं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live: शेफाली की आक्रामक बल्लेबाजी

तीन ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 11 गेंदों में 18 रन और स्मृति मंधाना सात गेंदों में तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाली शेफाली अब तक चार चौके जड़ चुकी हैं। 
12:57 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

बांग्लादेश: शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, राबेया खान।

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, बरेड्डी अनुषा, मिन्नू मणि।
12:57 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: स्पिनर्स ने भी शानदार गेंदबाजी की

बांग्लादेश के शीर्ष क्रम में सात बल्लेबाज दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है, जिससे हरमनप्रीत की योजना को गेंदबाजों को मैदान में उतरने में कोई परेशानी नहीं हुई। भारतीय गेंदबाजों ने ऑफ स्टंप के आसपास गेंदबाजी की जिससे बांग्लादेश की बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गेंदबाजों के बाद दीप्ति, अनुषा और मीनू ने भी सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की।
12:56 PM, 11-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज फ्लॉप

शुरुआती मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम और बांग्लादेश के बीच काफी अंतर दिखा। बांग्लादेश की टीम अगर मंगलवार के मुकाबले को जीतती है तो इसे बड़ा उलटफेर माना जाएगा। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के सामने सहज नहीं दिखा। शोर्ना अख्तर ने दो छक्के की मदद से 28 गेंद में 28 रन की पारी खेली जिससे टीम 100 रन के आंकड़े को पार सकी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed