फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDW vs BANW: भारत ने बांग्लादेश को 108 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी की, जेमिमा का कमाल

Wed, 19 Jul 2023 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 04:04 PM IST
खास बातें

IND W vs BAN W 2023: भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 108 रन से जीत लिया। ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 228 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 120 रन पर सिमट गई और भारत ने मैच 108 रन से जीत लिया। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
IND W vs BAN W ODI Live Score: India Women vs Bangladesh Women 2nd ODI Match Scorecard Updates In Hindi
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:57 PM, 19-Jul-2023

भारत ने बांग्लादेश को हराया

जेमिमा रोड्रिग्स ने मरुफा अख्तर को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया और बांग्लादेश की पारी समाप्त की। मरुफा ने एक रन बनाया। इसके साथ ही भारत ने यह मैच 108 रन से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 228 रन बनाए। जेमिमा ने सबसे ज्यादा 86 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने 52 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना और नाहिदा ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 120 रन ही बना सकी। फरगना हक ने 47 और ऋतु मोनी ने 27 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ मुर्शिदा खातून (12 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। 

229 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने एक समय तीन विकेट पर 106 रन बना लिए थे और मैच में बनी हुई थी। हालांकि, इसके बाद 14 रन बनाने में टीम के सात विकेट गिर गए और भारत ने बड़ी हासिल की। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट जेमिमा रोड्रिग्स ने लिए। देविका वैद्य को तीन विकेट मिले।

इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है और पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार का बदला ले लिया है।
03:44 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश के नौ विकेट गिरे

115 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के नौ विकेट गिर चुके हैं। देविका वैद्य ने सुल्ताना को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। सुल्ताना अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। अब भारत जीत से एक विकेट दूर है।
विज्ञापन
03:42 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: 114 रन पर बांग्लादेश के आठ विकेट गिरे

114 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। निगर सुल्ताना सात गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। जेमिमा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इस मैच में यह जेमिमा का तीसरा विकेट है।
03:37 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: जेमिमा ने गेंद से भी किया कमाल

113 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिर चुका है। जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले बल्ले के साथ शानदार 86 रन बनाए थे और अब गेंद के साथ दूसरा विकेट लिया है। उन्होंने नाहिदा अक्तर को बोल्ड किया। नाहिदा ने दो रन बनाए। अब बांग्लादेश की हार लगभग तय हो चुकी है। निगर सुल्ताना और फाहिमा खातून क्रीज पर हैं।
03:34 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश का छठा विकेट

107 रन पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा है। राबिया खान तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। देविका वैद्य की गेंद पर यास्तिका भाटिया ने उन्हें स्टंप आउट किया। 
03:25 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: 106 रन पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी

106 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। फरगना और ऋतु दो लगातार ओवर में आउट हो गईं। पहले देविका वैद्य ने फरगना हक को स्टंप आउट कराया। फरगना ने 81 गेंद में 47 रन बनाए। इसके अगले ओवर में हरमनप्रीत ने जेमिमा को गेंद सौंप दी और जेमिमा ने ऋतु को भी आउट कर दिया। उन्होंने 46 गेंद में 27 रन बनाए। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में फंस चुकी है। कप्तान निगर सुल्ताना और राबिया खान क्रीज पर हैं। 30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: फरगना हक और ऋतु मोनी ने कराई बांग्लादेश की वापसी

फरगना हक और ऋतु मोनी ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर मैच में बांग्लादेश की वापसी कराई है। हक अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गई हैं और पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
02:14 PM, 19-Jul-2023

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

38 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। लता मोंडल 23 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुईं। स्नेह राणा ने उन्हें बोल्ड किया। अब फरगना हक के साथ ऋतु मोनी क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन है।
01:48 PM, 19-Jul-2023

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश की खराब शुरुआत

229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है। 14 रन के स्कोर पर टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुकी हैं। मुर्शिदा खातून ने पहले ओवर में दो चौके लगाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन दीप्ति शर्मा ने शर्मिन अख्तर को आउट कर दबाव बनाया। शर्मिन ने नौ गेंद में दो रन बनाए और दीप्ति ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इसके बाद अगले ही ओवर में मेघना सिंह ने मुर्शिदा को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। मुर्शिदा ने 19 गेंद में 12 रन बनाए। 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 22 रन है। फरगना हक और लता मोंडल क्रीज पर हैं।
12:50 PM, 19-Jul-2023

IND W vs BAN W Live: भारत ने 228 रन बनाए

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 228 रन बनाए हैं। स्नेह राणा के रन आउट होने के साथ ही भारतीय पारी खत्म हुई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 86 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने 52 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 36 और हरलीन देओल ने 25 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून और नाहिदा अख्तर ने दो-दो विकेट लिए। राबिया खान और मुरफा अख्तर को एक-एक विकेट मिला।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed