BANW vs INDW: बांग्लादेश से पहली बार कोई वनडे मैच हारी भारतीय महिला टीम, ढाका में 40 रन से मिली शर्मनाक हार
{"_id":"64b365373612b063f70632c3","slug":"ind-w-vs-ban-w-odi-live-score-india-vs-bangladesh-women-s-1st-odi-today-match-scorecard-updates-in-hindi-2023-07-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"BANW vs INDW: बांग्लादेश से पहली बार कोई वनडे मैच हारी भारतीय महिला टीम, ढाका में 40 रन से मिली शर्मनाक हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 16 Jul 2023 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:15 PM IST
खास बातें
India Women vs Bangladesh Women 2023: भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच ढाका में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 152 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 113 रन ही बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत 40 रन से मैच हार गई। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया बांग्लादेश से कोई मैच हारी है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:08 PM, 16-Jul-2023
भारत की शर्मनाक हार
अनुषा के रन आउट होने के साथ ही भारतीय पारी 113 रन पर सिमट गई है और बांग्लादेश ने पहली बार महिला वनडे क्रिकेट में भारत को हरा दिया है। बारिश से बाधित यह मैच 44-44 ओवर का कर दिया गया था और बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 152 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया 35.5 ओवर में 113 रन ही बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत 40 रन से यह मैच हार गई।बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 39 रन कप्तान निगर सुल्ताना ने बनाए। वहीं फरगना हक ने 27 रन की पारी खेली। भारत के लिए पहला वनडे खेल रहीं अमनजोत कौर ने चार विकेट लिए। देविका वैद्य को दो और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला। भारत के लिए सबसे ज्यादा 20 दीप्ति के बल्ले से निकले। अमनजोत कौर और यास्तिका भाटिया ने 15-15 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मुरफा अख्तर ने चार विकेट लिए। राबिया खान को तीन विकेट मिले। नाहिदा अख्तर और सुल्ताना खातून ने एक-एक विकेट झटके।
टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में हार भारत के लिए चिंता का विषय है। अगले मैच में टीम इंडिया दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी।
04:52 PM, 16-Jul-2023
BANW vs INDW Live: भारत का नौवां विकेट गिरा
102 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। पूजा वस्त्राकर सात रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। सुल्ताना खातून ने उन्हें निगर सुल्ताना के हाथों कैच कराया। अब देविका वैद्य के साथ अनुषा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:32 PM, 16-Jul-2023
BANW vs INDW Live: 91 रन के स्कोर पर बिखरी भारतीय टीम
एक समय पर भारत ने पांच विकेट पर 91 रन बना लिए थे। इसके बाद इसी स्कोर पर अमनजोत कौर आउट हुईं और टीम इंडिया बिखर गई। स्नेह राणा पहली गेंद में ही मुरफा अख्तर का शिकार बनीं। वह क्लीन बोल्ड हुईं। अगले ओवर की पहली गेंद में दीप्ति शर्मा पवेलियन लौट गईं। दीप्ति ने 20 रन बनाए। राबिया की गेंद पर ऋतु मोनी ने उनका कैच पकड़ा। अब बांग्लादेश की टीम जीत से सिर्फ दो विकेट दूर है।04:25 PM, 16-Jul-2023
BANW vs INDW Live: भारत का छठा विकेट गिरा
91 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। अमनजोत कौर 40 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। मुरफा अख्तर की गेंद पर निगर सुल्ताना ने उनका कैच पकड़ा। अब दीप्ति शर्मा एक छोर पर अकेली बल्लेबाज हैं और टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। दूसरे छोर पर स्नेह राणा उनका साथे देने आई हैं।03:42 PM, 16-Jul-2023
BANW vs INDW Live: 61 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
61 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और अब टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में दिख रही है। जेमिमा के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 26 गेंद में 10 रन बनाए। राबिया ने उन्हें मुर्शिदा के हाथों कैच कराया। अब दीप्ति शर्मा के साथ अमनजोत कौर क्रीज पर हैं।03:29 PM, 16-Jul-2023
BANW vs INDW Live: भारत का चौथा विकेट गिरा
44 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा है। यास्तिका भाटिया 24 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। राबिया खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:11 PM, 16-Jul-2023
IND W vs BAN W Live: हरमनप्रीत कौर आउट
37 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत पांच रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। अब यास्तिका भाटिया के साथ जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर हैं। हरमनप्रीत के आउट होने के साथ ही टीम इंडिया मुश्किल में पड़ गई है। अब इन दोनों पर टीम इंडिया को मुश्किल से निकालने की जिम्मेदारी है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन है।03:03 PM, 16-Jul-2023
IND W vs BAN W Live: प्रिया पुनिया फेल
30 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। प्रिया पुनिया 27 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। मुरफा अख्तर की गेंद पर मुर्शिदा खातून ने उनका कैच कपड़ा। अब यास्तिका भाटिया के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं।02:49 PM, 16-Jul-2023
IND W vs BAN W Live: भारत की अच्छी शुरुआत
बांग्लादेश के 152 रन के जवाब में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। स्मृति मंधाना 12 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, लेकिन इसके बाद प्रिया पुनिया और यास्तिका भाटिया ने अच्छी बल्लेबाजी की है। मंधाना को मुरफा अख्तर ने निगर सुल्ताना के हाथों कैच कराया। यास्तिका और प्रिया के बीच उपयोगी साझेदारी के चलते सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है।01:55 PM, 16-Jul-2023
IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पार बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अंत के ओवरों में फाहिमा और मुरफा की सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी ने उनकी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। 43 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 152/9 है। मुरफा अख्तर रन आउट हो चुकी हैं। वहीं, सोरना अख्तर रिटायर आउट हो चुकी हैं। इस वजह से बांग्लादेश की पारी समाप्त हो चुकी है। बारिश की वजह से यह मैच 44-44 ओवर का कर दिया गया है, लेकिन बांग्लादेश की टीम 43 ओवर में ही 152 रन पर सिमट गई है।बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 39 रन कप्तान निगर सुल्ताना ने बनाए। वहीं, फरगना हक ने 27 रन की पारी खेली। भारत के लिए अमनजोत कौर ने डेब्यू मैच में ही चार विकेट लिए। देविका वैद्य को दो और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।