फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव का तूफानी अर्धशतक

Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पांच मैच की सीरीज में बनी हुई है। भारत की जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 से वेस्टइंडीज के पक्ष में है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए और भारत ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs WI Live Score 2023: Today Match India vs West Indies 3rd T20 Scorecard News Updates in Hindi
Suryakumar Yadav - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:20 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज में पहली जीत हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 और रोवमन पॉवेल ने 40 रन बनाए। वहीं, गेंद के साथ अल्जारी जोशेफ ने दो विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए पहले कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए फिर सूर्यकुमार यादव ने 83 और तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही भारत ने वापसी की है और पांच मैच की सीरीज में टीम इंडिया अभी भी बनी हुई है। वेस्टइंडीज ने दो और भारत ने एक मैच जीता है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम एक और मैच जीतते ही सीरीज अपने नाम कर ली।

सीरीज के बाकी दो मैच शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे।
11:10 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अब भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। तिलक और हार्दिक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:50 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: सूर्यकुमार 83 रन बनाकर आउट

121 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव 44 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। अल्जारी जोशेफ की गेंद पर ब्रेंडन किंग ने उनका कैच पकड़ा। अब तिलक वर्मा के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन है।
10:42 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने यह मुकाबला एकतरफा कर दिया है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 106 रन है। सूर्या और तिलक के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
10:28 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: सूर्यकुमार का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते भारतीय टीम बहुत बेहतर स्थिति में है। तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 84 रन है।
10:19 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 60/2

भारत के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला है। दोनों बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा रहे हैं। पावरप्ले के छठे ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे और शुरुआती छह ओवर में भारतीय टीम दो विकेट पर 60 रन बनाने में सफल रही है। अब भारत को जीत के लिए 14 ओवर में 100 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

34 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल एक बार फिर फेल रहे हैं। उन्होंने 11 गेंद में एक चौके की मदद से छह रन बनाए। अल्जारी जोशेफ ने उन्हें जॉनसन चार्ल्स के हाथों कैच कराया। अब सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
10:00 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: भारत की खराब शुरुआत

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। छह रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। ओबेड मैकॉय की धीमी गेंद पर जायसवाल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और टाइमिंग सही नहीं कर पाए। गेंद हवा में ऊंची गई और अल्जारी जोशेफ ने उनका कैच पकड़ा। अब गिल के साथ सूर्यकुमार क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है।
09:59 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल के साथ इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की है। यशस्वी का यह पहला टी20 मैच है और टेस्ट मैच की तरह वह अपने पहले टी20 मैच में भी यादगार पारी खेलना चाहेंगे।
09:37 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: वेस्टइंडीज ने 159 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने पांच विकेट पर 159 रन बनाए हैं। ब्रेंडन किंग ने 42 और कप्तान रोवमन पॉवेल ने नाबाद 40 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मेयर्स ने 25 और पूरन ने 20 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला। इस सीरीज में यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए किसी भी हालात में लक्ष्य का पीछा करना होगा।

वेस्टइंडीज की पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की। शुरुआती दो ओवर में हार्दिक और अर्शदीप ने सिर्फ नौ रन दिए। इसके बाद किंग और मेयर्स ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोले और पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर 38 रन बनाए। अगले ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन हो गया। मेयर्स और किंग ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। मेयर्स 20 गेंद में 25 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हुए। 

तीसरे नंबर पर आए जॉनसन चार्ल्स स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। उन्होंने एक छक्का और एक चौका जरूर लगाया, लेकिन लय में नहीं थे। 12 रन के स्कोर पर कुलदीप ने उन्हें आउट किया। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, 12 गेंद में 20 रन बनाने के बाद वह कुलदीप के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रेंडन किंग को भी आउट किया और वेस्टइंडीज का स्कोर 106/4  हो गया। किंग ने 42 रन बनाए। यहां से वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई। हेटमायर भी आठ गेंद में नौ रन बनाकर मुकेश कुमार के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए।

18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 131/5 था, लेकिन 19वें ओवर में अर्शदीप ने 17 रन लुटा दिए। रोवमन पॉवेल ने उनकी जमकर धुनाई की। मुकेश कुमार के 20वें ओवर में भी 11 रन बने और वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 159 रन बनाने में सफल रही। कप्तान पॉवेल 19 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने टी20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए और सबसे कम गेंद और मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उनके अलावा अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed