IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से हराया; सीरीज में 2-0 से आगे, पूरन का तूफानी अर्धशतक
{"_id":"64cf9bd0d113ba5e0f0d7e85","slug":"ind-vs-wi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-2nd-t20-2023-match-at-providence-stadium-news-in-hindi-2023-08-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से हराया; सीरीज में 2-0 से आगे, पूरन का तूफानी अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 07 Aug 2023 12:55 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:55 AM IST
खास बातें
WI vs IND T20 2023: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया है और पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:42 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने भारत को हराया
वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही कैरिबियाई टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मैच दो विकेट से अपने नाम कर लिया।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 152 रन बनाए। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। ईशान किशन ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 24 रन का योगदान दिया। अक्षर ने 14 रन बनाए। इन चारों के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन फिर फेल रहे। वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन, अल्जारी जोशेफ और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। शिमरन हेटमायर ने 22, रोवमन पॉवेल ने 21 और अकील हुसैन ने 16 रन का योगदान दिया। काइल मेयर्स ने 15 और अल्जारी जोशेफ ने 10 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने तीन और युजवेन्द्र चहल ने दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।
यह सीरीज अब भारत के लिए करो या मरो वाली हो गई है। सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को बाकी तीनों मैच अपने नाम करने होंगे। तीसरा मैच मंगलवार को गुयाना के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।
11:40 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: मैच रोमांचक मोड़ पर
अकील हुसैन और अल्जारी जोशेप ने अर्शदीप सिंह के ओवर में नौ रन बनाकर मैच रोमांचक बना दिया है। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 141 रन पर आठ विकेट है। अब वेस्टइंडीज को जीत के लिए दो ओवर में 12 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए दो विकेट चाहिए।
विज्ञापन
11:20 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: चहल ने पलटा मैच
युजवेन्द्र चहल ने शिमरन हेटमायर को आउट कर मैच पलट दिया है। उन्होंने हेटमायर को विकेटों के सामने फंसाया। हेटमायर ने एक छक्का और एक चौका लगाया। उन्होंने 22 गेंद में 22 रन बनाए। अब अकील हुसैन और अल्जारी जोशेफ क्रीज पर हैं। चहल के ओवर में दो रन बने और तीन बल्लेबाज आउट हुए। एक समय पर वेस्टइंडीज का स्कोर 126/4 था, लेकिन चहल का ओवर खत्म होने के बाद स्कोर 129/8 है।11:16 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा
128 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा है। जेसन होल्डर खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और चहल की गेंद पर ईशान किशन ने शानदार स्टंपिंग कर उन्हें आउट किया। अब हेटमायर के साथ अकील हुसैन क्रीज पर हैं।11:11 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा
128 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा है। रोमारियो शेफर्ड कोई गेंद खेले बिना रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। शिमरन हेटमायर ने गेंद खेलते ही दो रन की मांग की थी, लेकिन पहला रन लेने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। वहीं, शेफर्ड दूसरे रन के लिए भाग गए। ऐसे में किशन ने आसानी से गिल्लियां बिखेरकर शेफर्ड को आउट कर दिया।11:07 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा
126 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा है। निकोलस पूरन 40 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। मुकेश कुमार ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अब शिमरन हेटमायर के साथ रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 127 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। निकोलस पूरन और शिमरन हेटमायर क्रीज पर हैं। पूरन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 117 रन है।10:42 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा
89 रन के स्कोर वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा है। रोवमन पॉवेल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक पांड्या ने उन्हें मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह हार्दिक की तीसरी सफलता है। अब निकोलस पूरन के साथ शिमरन हेटमायर क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 91 रन है।10:40 PM, 06-Aug-2023
IND vs WI Live: पूरन का अर्धशतक
निकोलस पूरन ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक दो चौके और छह चौके लगाए हैं। उनकी तूफानी पारी के चलते वेस्टइंडीज की टीम मैच में काफी आगे निकल गई है और अब वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान होगा।10:37 PM, 06-Aug-2023