फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: वनडे के बाद भारत ने टी-20 में भी किया वेस्टइंडीज का सफाया, आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा

Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20i: भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया है। साथ ही सीरीज भी 3-0 से जीत ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी 3-0 से जीती थी। भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
रोहित शर्मा और हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:49 PM, 20-Feb-2022

भारत ने 3-0 से जीती टी-20 सीरीज

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी 17 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। 

वहीं, वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 91 रन की साझेदारी हुई। जिस वक्त रोहित आउट हुए थे और वेंकटेश मैदान में उतरे थे, उस वक्त भारत का स्कोर 14 ओवर में चार विकेट पर 93 रन था। इसके बाद आखिरी पांच ओवर में भारत ने 86 रन जोड़े।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन ही बना सकी। विंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए। 

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। रोवमन पॉवेल ने 14 गेंदों पर 25 रन, काइल मायर्स ने छह रन, शाई होप ने आठ रन, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पांच रन, जेसन होल्डर ने दो रन, रोस्टन चेज ने 12 रन और डोमिनिक ड्रेक्स ने चार रन बनाए। फैबियन एलेन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। हालांकि, इसके बाद वह पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर चले गए। वहीं, हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उन्होंने रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज को आउट किया। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने पोलार्ड और होल्डर के दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। शार्दुल को भी दो विकेट मिला।
10:44 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: हर्षल ने शेफर्ड को आउट किया

19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने आठ विकेट गंवाकर 162 रन बना लिए हैं। 19वें ओवर में हर्षल पटेल ने खतरनाक दिख रहे रोमारियो शेफर्ड को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। शेफर्ड 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 23 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:35 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को सातवां झटका

18वें ओवर में 148 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा। पूरन 47 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंन रोमारियो शेफर्ड के साथ सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। ईशान ने पूरन का बेहतरीन कैच लपका। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 154 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड और फेबियन एलेन क्रीज पर हैं।

10:26 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को 24 गेंदों पर 51 रन की जरूरत

16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। अब विंडीज को 24 गेंदों पर 51 रन की जरूरत है। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड 11 गेंदों पर 16 रन और निकोलस पूरन 42 गेंदों पर 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पूरन ने लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने पहले और दूसरे टी-20 में भी अर्धशतक लगाया था। यह पूरन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की आठवीं फिफ्टी रही। 
10:05 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को छठा झटका

100 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। हर्षल पटेल ने रोस्टन चेज को स्लोअर यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। चेज सात गेंदों पर 12 रन बना सके। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड शून्य और निकोलस पूरन 28 गेंदों पर 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने पूरन का कैच भी छोड़ दिया।
10:00 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेंकटेश अय्यर को मिली दूसरी सफलता

गेंदबाजी में भी वेंकटेश अय्यर ने गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड के बाद जेसन होल्डर को भी पवेलियन भेजा। होल्डर छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। 87 रन पर वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 11 ओवर के बाद विंडीज ने पांच विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोस्टन चेज तीन गेंदों पर 10 रन और निकोलस पूरन 26 गेंदों पर 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: वेंकटेश ने पोलार्ड को पवेलियन भेजा

वेस्टइंडीज ने 82 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया है। वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में जलवा दिखाया। उन्होंने विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। पोलार्ड सात गेंदों में पांच रन बना सके। नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेसन होल्डर शून्य और निकोलस पूरन 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
09:38 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: रोवमन पॉवेल भी पवेलियन लौटे

वेस्टइंडीज को 73 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने रोवमन पॉवेल को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। पॉवेल 14 गेंदों पर 25 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने तीन विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 19 गेंदों पर 31 रन और कीरोन पोलार्ड शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
09:20 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: पॉवेल ओर पूरन ने संभाली पारी

पांच ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोलस पूरन 11 गेंदों पर 20 रन और रोवमन पॉवेल 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांचवें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने इस ओवर में 18 रन दिए। दीपक चाहर पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर जा चुके हैं।
09:11 PM, 20-Feb-2022

IND vs WI Live: दो विकेट लेने वाले दीपक चाहर चोटिल

वेस्टइंडीज ने 26 रन के कुल स्कोर पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। दीपक चाहर ने काइल मायर्स के बाद अपने दूसरे ओवर में शाई होप को भी पवेलियन भेजा। होप चार गेंदों पर आठ रन बना सके। चाहर ने आउट स्विंग बॉल पर होप को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। चाहर अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जब रनअप ले रहे थे, तो उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

इस दौरान फीजियो को मैदान पर बुलाया गया और वह दीपक चाहर को मैदान से बाहर ले गए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद फेंकी। तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल दो गेंदों पर छह रन और निकोलस पूरन सात गेंदों पर 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs WI 3rd T20 Live Score: India vs West Indies 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed