फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs USA Highlights : अमेरिका को हराकर सुपर आठ में पहुंचा भारत, सूर्यकुमार यादव का नाबाद अर्धशतक

Wed, 12 Jun 2024 11:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:49 PM IST
खास बातें

IND vs USA T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने लगातार तीसरा मैच जीतकर हैट्रिक लगाई और शान से सुपर आठ में स्थान पक्का किया। अमेरिका ने इस मैच में एक समय शिकंजा कस लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IND vs USA Highlights : ICC T20 World Cup USA vs India Cricket Live Scorecard and Result News In Hindi
भारत बनाम अमेरिका लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:32 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : सुपर आठ में पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की दमदार साझेदारी से अमेरिका को टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में सात विकेट से हराकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में सौरभ नेत्रवलकर ने भारत को शुरुआत में ही दो झटके दिए, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल से उबारा और उनका दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने बखूबी साथ निभाया। इन दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है और उसने छह अंक लेकर सुपर आठ में जगह पक्की कर ली है।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर अमेरिका को बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में अमेरिका को दोहरा झटका दिया जिससे टीम अंत तक नहीं उबर सकी। अमेरिका की ओर से नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने विराट कोहली के रूप में पहला विकेट गंवाया। कोहली खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद सौरभ ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पवेलियन की राह दिखाई। एक समय टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन सूर्यकुमार और शिवम ने भारत को संभाला और जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन और शिवम दुबे 35 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। 
11:24 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : सूर्यकुमार-शिवम की शानदार साझेदारी

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाजों ने अमेरिका के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और लगातार बड़े शॉट खेले। इस बीच, लगातार तीसरी बार ओवर समय पर शुरू नहीं होने के कारण अमेरिकी टीम पर पांच रनों की पेनाल्टी भी लगाई गई। भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और उसे अब जीत के लिए 18 गेंदों पर नौ रन बनाने हैं। 
विज्ञापन
11:14 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : सूर्यकुमार-शिवम ने भारत को संभाला

लगातार झटकों के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने भारत को संभाला। भारत ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 76 रन बनाए हैं और उसे जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 35 रन बनाने हैं, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। सूर्यकुमार 29 रन और शिवम 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
10:55 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : भारत के 50 रन पूरे

भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद 11 ओवर की समाप्ति पर 50 रन का स्कोर बना लिया है। अमेरिका ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके दिए जिससे भारत की बल्लेबाजी धीमी पड़ गई है। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 21 रन और शिवम दुबे नौ रन बनाकर खेल रह हैं। 
10:36 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : ऋषभ पंत आउट हुए

अली खान ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। पंत अच्छी लय में दिख रहे थे और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाले हुए थे, लेकिन अली खान ने पंत को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और बोल्ड कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। पंत 20 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 
10:29 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : भारत की पारी संभली

सौरभ नेत्रावल्कर द्वारा शुरुआती झटके लगने के बाद ऋषभ पंत और सूर्युकमार यादव ने भारत को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की जिससे भारत ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए

सौरभ नेत्रावल्कर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। कम स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने महज 10 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। 
09:56 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : कोहली खाता खोले बिना आउट

सौरभ नेत्रावल्कर ने पहले ही ओवर में विराट कोहली को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। कोहली अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। कोहली विकेट के पीछे गोउस को कैच थमा दिया। कोहली इस टूर्नामेंट में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं और लगातार तीसरे मैच में विफल रहे हैं। इससे पहले, पाकिस्तान के खिलाफ चार रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि आयरलैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला था।
09:42 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : अमेरिका ने दिया 111 रनों का लक्ष्य

अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की जिससे अमेरिका के बल्लेबाजों पर दबाव रहा। अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। भारत के लिए अर्शदीप ने चार विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या को दो विकेट और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाए। टीम इससे दबाव में आ गई और पावरप्ले में सिर्फ 18 रन ही बना सकी। हालांकि स्टीवन टेलर और नीतीश कुमार ने सधी हुई बल्लेबाजी की जिससे टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच सका। अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने 23 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 27 रन और टेलर ने 30 गेंदों पर दो छक्कों के सहारे 24 रन बनाए। 
09:29 PM, 12-Jun-2024

IND vs USA Live : हरमीत सिंह पवेलियन लौटे

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हरमीत सिंह को आउट कर अमेरिका का सातवां विकेट गिराया। अर्शदीप का इस मैच का यह चौथा विकेट है। हरमीत 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed