IND vs SL 2nd t20 Highlights: श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, हार्दिक की कप्तानी में भारत की पहली हार
{"_id":"63b6b7a035ab232d8426bd13","slug":"ind-vs-sl-2nd-t20-live-score-india-vs-sri-lanka-today-t20-match-scorecard-result-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL 2nd t20 Highlights: श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, हार्दिक की कप्तानी में भारत की पहली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 05 Jan 2023 11:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:03 PM IST
खास बातें
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd t20 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के दूसरा मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया आठ विकेट खोकर सिर्फ 190 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:45 PM, 05-Jan-2023
श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया
श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत 190 रन ही बना पाया और मैच हार गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका और कुशल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, भारत के लिए अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। हालांकि, ये दोनों भारत को जीत नहीं दिला पाए। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच सात जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटा दिए और यहीं से श्रीलंका की पारी ने तेज रफ्तार पकड़ ली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक श्रीलंका का स्कोर 80 रन हो चुका था। हालांकि, अगले ही ओवर में भानुका राजपक्षे भी दो रन बनाकर आउट हो गए। कुछ समय बाद पथुम निशांका भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डीसिल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चरिथ असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाकर श्रीलंका की वापसी कराई। अंत में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने 22 गेंद में 56 रन की पारी खेली और श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कसून रजिता ने ईशान किशन को दो और शुभमन गिल को पांच रन के स्कोर पर आउट किया। राहुल त्रिपाठी भी डेब्यू मैच में पांच रन बनाकर आउट हो गए। 21 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। 13 रन बाद ही कप्तान हार्दिक भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। 34 रन पर भारत के चार विकेट गिर चुके थे। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ने छोटी साझेदारी की, लेकिन हुड्डा भी नौ रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। इस बीच श्रीलंका ने अक्षर को रन आउट करने का आसान मौका भी छोड़ा। अक्षर और सूर्या ने मिलकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इन दोनों ने बेहतरीन साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई, लेकिन अंत में सूर्यकुमार और अक्षर दोनों आउट हो गए। इन दोनों के आउट होने के साथ ही भारत मैच हार गया। हालांकि, आखिरी ओवर तक भारत के जीतने की उम्मीद बनी हुई थी।
10:32 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live: मावी-अक्षर ने संभाली पारी
शिवम मावी और अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर भारत के जीतने की उम्मीदें कायम रखी हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया अभी भी मैच में बनी हुई है। भारत का स्कोर छह विकेट पर 180 रन के पार जा चुका है। अब टीम इंडिया को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:19 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live: सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट
सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 36 गेंद का सामना किया और तीन चौके और तीन छक्के लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 149 रन है। अब अक्षर पटेल के साथ शिवम मावी क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 24 गेंद में 58 रन की जरूरत है।10:16 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
अक्षर पटेल के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 33 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। अक्षर और सूर्यकुमार के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है और ये दोनों मैच में टीम इंडिया को वापस ले आए हैं।10:11 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live: अक्षर पटेल का अर्धशतक
अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में वापस आ गई है।10:03 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार
अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और अभी भी भारतीय टीम मैच में बनी हुई है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:43 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
दीपक हुड्डा के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। दीपक हुड्डा ने 12 गेंद में नौ रन बनाए। अब भारत के लिए जीत बहुत मुश्किल दिख रही है। सूर्यकुमार यादव के अलावा अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। इन दोनों के लिए लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल होगा।09:26 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live Score: भारत ने पावरप्ले में 39 रन बनाए
207 रन का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में चार विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। ये दोनों भारतीय बल्लेबाजी में आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं और भारत को जीत दिलाने के लिए इन दोनों को बड़ी साझेदारी करनी होगी। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 47 रन है।09:24 PM, 05-Jan-2023
IND vs SL 2nd t20 Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
34 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। चमिका करुणारत्ने की गेंद पर कुशल मेंडिस ने उनका शानदार कैच पकड़ा। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 35 रन है।09:08 PM, 05-Jan-2023