फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी, कुलदीप ने लिए पांच विकेट

Fri, 15 Dec 2023 12:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Dec 2023 12:18 AM IST
खास बातें

India vs South Africa 3rd T20 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (14 दिसंबर) को खेला गया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। भारत ने 106 रन से मैच को जीत लिया। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। अब तीसरा मैच भारत जीत गया। इस तरह तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Live Score: India vs South Africa Toss Match Today Wanderers Stadium Updates
कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:51 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live : भारत की शानदार जीत

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। उसने जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच को 106 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 17 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई।  दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। डेविड मिलर ने 35, एडेन मार्करम ने 25 और डोनोवन फेरेरा ने 12 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

सूर्या ने लगाया रिकॉर्ड शतक
इससे पहले सूर्यकुमार ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्यकुमार ने 100 रन बनाए। 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद पर 60 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जितेश शर्मा चार रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर रन आउट हुए। तिलक वर्मा खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप खाता खोले बगैर नाबाद रहे। केशव महाराज और एंडिले फेहलुकवायों ने दो-दो विकेट लिए।
11:32 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live : जडेजा ने फेहलुकवायो को किया आउट

भारत को छठी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो को आउट कर दिया। फेहलुकवायो ने जडेजा को ही कैच थमा दिया दिया। उन्होंने तीन गेंद पर एक रन बनाए।
विज्ञापन
11:28 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live : कुलदीप को मिली सफलता

कुलदीप यादव ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। फेरेरा ने 11 गेंद पर 12 रन बनाए। 
11:09 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live : क्लासेन और मार्करम आउट

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका हेनरिच क्लासेन के रूप में लगा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। क्लासेन ने पांच गेंद पर पांच रन बनाए। उनके बाद कप्तान एडेन मार्करम भी आउट हो गए। मार्करम को रवींद्र जडेजा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 14 गेंद पर 25 रन बनाए। 
11:00 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live : दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे

दक्षिण अफ्रीका ने पांच ओवर के बाद दो विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। मैथ्यू ब्रिट्जके चार रन और रीजा हेंड्रिक्स आठ रन बनाकर आउट हुए। रीजा रन आउट हुए, जबकि मैथ्यू को मुकेश ने बोल्ड किया। 
10:15 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सूर्यकुमार के शतक की बदौलत भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। तीसरे टी20 और सीरीज को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 202 रन बनाने होंगे। सूर्यकुमार ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्यकुमार ने 100 रन बनाए। 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद पर 60 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जितेश शर्मा चार रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर रन आउट हुए। तिलक वर्मा खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप खाता खोले बगैर नाबाद रहे। केशव महाराज और एंडिले फेहलुकवायों ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live Score: सूर्या ने लगाया शतक

सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर शतक पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक है। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्या शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। लिजाद विलियम्सन की गेंद पर ब्रीट्जके ने उनका कैच लिया। सूर्यकुमार ने 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए।
10:03 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live Score: रिंकू सिंह का नहीं चला बल्ला

रिंकू सिंह का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। रिंकू को नंद्रे बर्गर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। रिंकू ने 10 गेंद पर 14 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जितेश शर्मा क्रीज पर आए हैं।
09:41 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live Score: यशस्वी जायसवाल हुए आउट

यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें आउट कर दिया। यशस्वी ने 41 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। भारत ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 41 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद हैं। रिंकू सिंह दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
09:29 PM, 14-Dec-2023

IND vs SA Live Score: यशस्वी ने पूरा किया अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर किया है। उन्होंने 37 गेंद पर 57 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed