IND Vs SA: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
{"_id":"633e77a0e34f90089974078e","slug":"ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-1st-odi-2022-match-at-ekana-stadium-lucknow-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND Vs SA: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 06 Oct 2022 11:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:23 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन ही बना सकी। बारिश की वजह से यह मैच 40-40 ओवर का हुआ।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:42 PM, 06-Oct-2022
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को नौ रन से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत को नौ रन से हरा दिया है। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देने के बावजूद टीम इंडिया ने उन्हें कम स्कोर पर नहीं रोक सकी।दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट गंवाकर 249 रन बनाए। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने 63 गेंदों में सबसे ज्यादा 86 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए।
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे नौ अक्तूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी है। यह सभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने फुल स्ट्रेंथ के साथ यह सीरीज खेल रही है।
10:32 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live Score: भारत को 37 रन की जरूरत
38वें ओवर में भारतीय टीम को 211 के स्कोर पर लगातार दो झटके लगे। ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी एनगिडी ने शार्दुल ठाकुर को महाराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद चौथी गेंद पर कुलदीप यादव को बावुमा के हाथों कैच कराया। शार्दुल 31 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप खाता भी नहीं खोल सके। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 213 रन है। जीत के लिए टीम इंडिया को 12 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:15 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live Score: संजू सैमसन पर मैच जिताने का दारोमदार
36 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब 24 गेंदों में 59 रन की जरूरत है। फिलहाल संजू सैमसन 53 गेंदों में 61 रन और शार्दुल ठाकुर 25 गेंदों में 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 57 गेंदों में 73 रन की साझेदारी हो चुकी है।10:04 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live Score: भारतीय टीम को 86 रन की जरूरत
33 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। फिलहाल शार्दुल ठाकुर 18 गेंदों में 15 रन और संजू सैमसन 42 गेंदों में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन्हीं दोनों पर जीत का दारोमदार है। इसके बाद भारतीय टीम के पास ज्यादा बल्लेबाजी नहीं बची है।09:34 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live Score: भारत को पांचवां झटका
27वें ओवर में 118 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। श्रेयस अय्यर 37 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में श्रेयस ने आठ चौके लगाए। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। भारत ने 27 ओवर के बाद पांच विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं।09:24 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
26 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 84 गेंदों में 132 रन की जरूरत है। फिलहाल श्रेयस अय्यर 33 गेंदों में 50 रन और संजू सैमसन 21 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस के वनडे करियर का यह 12वां अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live: टीम इंडिया को 60 रन की जरूरत
21 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 29 रन और संजू सैमसन आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब भी 160 रन की जरूरत है। यह मैच 40 ओवर का ही है।08:45 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live Score: भारत को चौथा झटका
18वें ओवर में 51 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। लगातार दो ओवर में भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं। 17वें ओवर में ऋतुराज आउट हुए थे। अब ईशान किशन भी पवेलियन लौट चुके हैं। ईशान 37 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने यानेमन मलान के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में ईशान ने तीन चौके लगाए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है। फिलहाल संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।08:39 PM, 06-Oct-2022
IND vs SA Live: भारत को तीसरा झटका
17वें ओवर में 48 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। तबरेज शम्सी ने ऋतुराज गायकवाड़ को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप आउट कराया। ऋतुराज 42 गेंदों में 19 रन बना सके। अपनी पारी में ऋतु ने सिर्फ एक चौका लगाया। उन्होंने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ईशान का साथ निभाने उपकप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन है।08:32 PM, 06-Oct-2022