IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार रन से हराया, वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप
{"_id":"61ed0696d0e1b7536a2a9453","slug":"ind-vs-sa-3rd-odi-live-score-india-vs-south-africa-3rd-odi-match-in-cape-town-sa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार रन से हराया, वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Jan 2022 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:31 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 3rd ODI Highlights: तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज भी 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन
जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:23 PM, 23-Jan-2022
दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को केपटाउन में खेले गए आखिरी वनडे में चार रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 287 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 49.2 ओवर में 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इसी के साथ भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।एक वक्त टीम इंडिया ने 223 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दीपक चाहर ने 34 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली और भारतीय टीम को मैच में वापस लाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई। 278 रन पर उनका विकेट गिरा और टीम इंडिया की उम्मीद भी खत्म हो गई। भारत की ओर से दीपक के अलावा शिखर धवन ने 61 रन और विराट कोहली ने 65 रन की पारी खेली।
इस सीरीज को मिलाकर दोनों टीमों के बीच कुल 14 वनडे सीरीज खेली गई हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने छह सीरीज जीती हैं। वहीं, आठ सीरीज पर भारत का कब्जा रहा है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर इस सीरीज को मिलाकर छह वनडे सीरीज खेली हैं। इसमें से चार सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि भारत का एक सीरीज पर कब्जा रहा। टीम इंडिया ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था।
केएल राहुल की कप्तानी टीम इंडिया की यह लगातार चौथी हार है। इन तीन वनडे से पहले राहुल ने जोहानिसबर्ग में हुए दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी की थी और उसमें भी हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर यह भारतीय टीम की यह छह मैचों में लगातार पांचवीं हार है। पहले टेस्ट में जीतने के बाद टीम इंडिया को अगले पांचों में हार ही मिली है।
10:18 PM, 23-Jan-2022
बुमराह भी आउट
भारत ने 281 रन पर नौवां विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत को अभी भी सात रन की जरूरत है। वहीं, क्रीज पर युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं। भारत ने 49 ओवर के बाद 9 विकेट पर 282 रन बना लिए हैं। टीम को छह गेंदों पर छह रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:13 PM, 23-Jan-2022
दीपक चाहर 54 रन बनाकर आउट
दीपक चाहर 34 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बेहतरीन पारी खेल मैच पलट दिया और भारत की तरफ मोड़ दिया। अपनी पारी में दीपक ने पांच चौके और दो छक्के लगाए। जिस वक्त दीपक मैदान पर उतरे थे, उस वक्त टीम इंडिया ने 223 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद उन्होंने बुमराह के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई। भारत ने 48 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 280 रन बना लिए हैं।10:05 PM, 23-Jan-2022
दीपक चाहर का अर्धशतक
गेंदबाज दीपक चाहर ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने लगातार दूसरे वनडे में फिफ्टी लगाई। इससे पहले उन्होंने अपने पिछले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 20 जुलाई 2021 को 69 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने टीम इंडिया को हारे हुए मैच में जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दीपक वही रोल निभा रहे हैं। भारत ने 47 ओवर में सात विकेट गंवाकर 278 रन बना लिए हैं।09:51 PM, 23-Jan-2022
भारत को 30 गेंदों में 35 रन की दरकार
भारत के लिहाज से एक और शानदार ओवर। उन्होंने 45वें ओवर में एक चौके के साथ कुल छह रन बटोरे। भारत को अब 30 गेंदों में 35 रन की दरकार है।09:50 PM, 23-Jan-2022
चाहर ने जड़े लगातार दो छक्के
दीपक चाहर ने ड्वेन प्रेटोरियस के ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया है। 44 वें ओवर में भारत की झोली में 16 महत्वपूर्ण रन आए। भारत को आखिरी 36 गेंदों में 41 रन की दरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 23-Jan-2022
एनगिडी ने किया जयंत यादव का शिकार
लुंगी एनगिडी ने अपने आठवें ओवर में भारत को सातवां झटका दिया। उन्होंने इस बार जयंत यादव के रूप में दूसरी सफलता हासिल की। जयंत छह गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 231/7, जसप्रीत बुमराह (5*), दीपक चाहर (18*)09:30 PM, 23-Jan-2022
भारत को लगा छठा झटका
210 के कुल स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ड्वेन प्रिटोरियस ने बावुमा के हाथों कैच कराया। भारतीय टीम मुश्किल में पड़ती दिख रही है क्योंकि अब टीम के सभी मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल जयंत यादव और दीपक चाहर क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट गंवाकर 210 रन बना लिए हैं।09:18 PM, 23-Jan-2022
श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे
195 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। श्रेयस अय्यर 34 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मगाला ने फेहलुकवायो के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने सूर्यकुमार के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों पर 39 रन जोड़े। फिलहाल सूर्यकुमार और दीपक चाहर क्रीज पर हैं। भारत ने 38 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। जीत के लिए टीम को अब भी 72 गेंदों पर 85 रन की जरूरत है।09:09 PM, 23-Jan-2022