01:08 AM, 10-Jun-2024
भारत ने पाकिस्तान को हराया
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला।
01:02 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 18 रन चाहिए
पाकिस्तान को छह गेंद में 18 रन की जरूरत है। 19वें ओवर के आखिरी गेंद पर बुमराह ने इफ्तिखार को अर्शदीप के हाथों कैच आउट कराया। अर्शदीप आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को पंत के हाथों कैच आउट कराया।
12:56 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: दो ओवर का खेल बाकी
पाकिस्तान को दो ओवर में 21 रन की जरूरत है। फिलहाल इमाद वसीम और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं। 19वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर 18 ओवर के बाद पांच विकेट पर 100 रन है।
12:46 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका
पाकिस्तान को 88 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। 17वें ओवर में हार्दिक ने शादाब खान को पंत के हाथों कैच कराया। फिलहाल इफ्तिखार अहमद और इमाद वसीम क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन है। उन्हें 18 गेंद में 30 रन की जरूरत है।
12:43 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 24 गेंद में 35 रन की जरूरत
पाकिस्तान को आखिरी चार ओवर में 35 रन की जरूरत है। फिलहाल इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर हैं। मैच रोमांचक स्थिति में है। डेथ ओवर में भारत के तेज गेंदबाज गेंदबाजी करते दिखेंगे।
12:34 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका
पाकिस्तान को 80 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 44 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शादाब खान और इमाद वसीम क्रीज पर हैं।
12:24 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका
पाकिस्तान को 73 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने फखर जमां को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। बाबर और उस्मान भी पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल इमाद वसीम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है। उन्हें 42 गेंद में 47 रन की जरूरत है।
12:16 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका
पाकिस्तान को 11वें ओवर में 57 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने उस्मान खान को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल फखर जमां और रिजवान क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 66 रन है।
12:09 AM, 10-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान 57/1
10 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल रिजवान 27 और उस्मान 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को अब 60 गेंद में 63 रन की जरूरत है। इससे पहले बाबर आजम 13 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, शिवम दुबे ने रिजवान का आसान कैच छोड़ दिया था।
11:54 PM, 09-Jun-2024
IND vs PAK Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो चुका है। छह ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल उस्मान खान और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। इससे पहले बुमराह ने बाबर को पवेलियन भेजा था। वह 13 रन बना सके थे।