फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 168 रन से हराया, सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया

Wed, 01 Feb 2023 10:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Feb 2023 10:19 PM IST
खास बातें

Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 168 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs NZ Highlights: India vs New Zealand 3rd T20i Today Match Key Highlights and Results
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:11 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने सीरीज को अपने नाम किया

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 168 रनों से करारी शिकस्त दी। टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था।

सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था। तब न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भारत के सामने लगातार दो मैचों को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की चुनौती थी। हार्दिक पांड्या की टीम ने शानदार वापसी की और लखनऊ के बाद अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हरा दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत लगातार चौथी टी20 सीरीज में जीता है। पिछले साल हार्दिक ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।
09:52 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड को लगा आठवां झटका

न्यूजीलैंड को आठवां झटका भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया। हार्दिक ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को आउट कर दिया। फर्ग्यूसन ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड ने 9.4 ओवर में आठ विकेट पर 54 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
09:49 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका

शिवम मावी ने न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। उन्होंने नौवें ओवर की मिशेल सैंटनर के बाद ईश सोढ़ी को आउट कर दिया। सोढ़ी दो गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता भी नहीं खोल सके।
09:45 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

न्यूजीलैंड को छठा झटका शिवम मावी ने दिया। उन्होंने कीवी कप्तान मिशेल सैंटनर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए। वह छक्का लगाना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री पर सूर्यकुमार ने बेहतरीन कैच ले लिया।
09:26 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 5 विकेट पर 30 रन

न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती छह ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने पावरप्ले में पांच विकेट पर 30 रन बनाए हैं। डेरेल मिचेल 13 और कप्तान मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को पांचवीं सफलता उमरान मलिक ने दिलाई। उन्होंने पाचवें ओवर की तीसरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। ब्रेसवेल ने आठ गेंद पर आठ रन बनाए।
09:09 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

न्यूजीलैंड को चौथा झटका तीसरे ओवर में लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया। फिलिप्स ने सात गेंद पर दो रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: अर्शदीप को मिली दूसरी सफलता

अर्शदीप को दूसरी सफलता दूसरे ओवर में ही मिल गई। उन्होंने मार्क चैपमैन को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। चैपरमैन खाता भी नहीं खोल सके। ग्लेन फिलिप्स और डेरेल मिचेल क्रीज पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने दो ओवर में तीन विकेट पर पांच रन बनाए हैं।
09:01 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड को लगे शुरुआती झटके

न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने दिए हैं। कप्तान हार्दिक ने पहले ओवर में फिन एलेन को आउट कर दिया। एलेन चार गेंद पर तीन रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉन्वे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। कॉन्वे ने दो गेंद पर एक रन बनाए।
08:41 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने बनाए 234 रन

भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। गिल के टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में भी शतक हो गए हैं। गिल के साथ दीपक हुड्डा नाबाद रहे। दीपक ने दो गेंद पर दो रन बनाए।

खराब रही भारत की शुरुआत
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईशान किशन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन किशन एक बार फिर फेल हो गए। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। किशन को माइकल ब्रैसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।

त्रिपाठी और गिल ने पारी को पटरी पर लाया
एक विकेट गिर जाने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर ही 44 रन ठोक दिए। वह टी20 में अपने पहले अर्धशतक के करीब थे, लेकिन ईश सोढ़ी की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। त्रिपाठी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

गिल को मिला सूर्यकुमार और हार्दिक का साथ
त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 13 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गिल का बखूबी साथ दिया। पांड्या ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ 40 गेंद पर 103 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरेल मिचेल ने एक-एक विकेट लिए।
08:23 PM, 01-Feb-2023

IND vs NZ 3rd T20 Live: शुभमन गिल ने लगाया शतक

शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 में भी शतक पूरा कर लिया है। गिल ने अहमदाबाद में दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने टी20 करियर के पहले अर्धशतक को पहले शतक में बदल दिया। गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों पर शतक लगाया। भारत ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। गिल 56 गेंद पर 108 और हार्दिक पांड्या 14 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed