IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका
{"_id":"637711c249390f13d60bc050","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-1st-t20i-2022-match-at-wellington-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 18 Nov 2022 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:44 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 रद्द कर दिया गया है। बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 20 नवंबर को माउंट माउंगानूई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन और भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
01:26 PM, 18-Nov-2022
IND vs NZ 1st T20: बारिश की वजह से पहला टी20 रद्द
वेलिंग्टन में भारी बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 को रद्द कर दिया गया है। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका था ऐसे में अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच घंटे तक बारिश रुकने की कोई संभावना नहीं थी।हालांकि, कट ऑफ टाइम से पहले ही यह फैसला लिया गया है। कट ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार दो बजकर 16 मिनट था। वहीं, सुबह साढ़े 11 बजे टॉस होना था, जो कि नहीं हो सका। मैच शुरू दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन वह भी नहीं हो सका। दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मैच को रद्द करने के फैसले पर सहमति जताई।
अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम 20 नवंबर को सीरीज के दूसरे टी20 में आमने-सामने आएंगी। यह मैच माउंट माउंगानूई में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा टी20 नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 25 को ऑकलैंड, दूसरा वनडे 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
01:08 PM, 18-Nov-2022
IND vs NZ Live: वेलिंग्टन में अब भी भारी बारिश
वेलिंग्टन में अब भी भारी बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच घंटों में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 16 मिनट से ओवर्स की कटौती शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसमें अभी काफी समय है। भारतीय फैन्स उम्मीद लगाए स्टेडियम में मौजूद हैं।
विज्ञापन
12:20 PM, 18-Nov-2022
IND vs NZ Live: बारिश में इंडोर फुटवॉली का आनंद ले रहे खिलाड़ी
वेलिंग्टन में भारी बारिश के बीच भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फुटवॉली का आनंद ले रहे हैं। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। वीडियो में भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन फुटवॉली खेलते दिख रहे।#TeamIndia and New Zealand team enjoy a game of footvolley as we wait for the rain to let up.#NZvIND pic.twitter.com/8yjyJ3fTGJ
— BCCI (@BCCI) November 18, 2022
12:17 PM, 18-Nov-2022
IND vs NZ Live: बारिश की वजह से मैच में देरी
वेलिंग्टन में फिलहाल तेज बारिश हो रही है। ऐसे में मैच में भी देरी हो रही है। बारिश रुकी तो अंपायर्स ओवर में कटौती कर सकते हैं। भारी संख्या में फैन्स यह मैच देखने पहुंचे थे। वे निराश हैं।11:54 AM, 18-Nov-2022
IND vs NZ Live: वेलिंग्टन में तेज बारिश शुरू
वेलिंग्टन में तेज बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में टॉस में अब और देरी हो सकती है। साथ ही मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे बजे टॉस का निर्धारित समय था, जिसमें अब देरी हो चुकी है। वहीं, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच शुरू होना है। भारी तादाद में फैन्स टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्काई स्टेडियम पहुंचे हैं।11:20 AM, 18-Nov-2022
IND vs NZ Live: वेलिंग्टन में बारिश
वेलिंग्टन में फिलहाल बारिश हो रही है। अंपायर छाते में मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में टॉस में देरी हो गई है। मैच समय से शुरू होगा या इसमें देरी होगी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे बजे टॉस का निर्धारित समय था, जिसमें अब देरी हो चुकी है। वहीं, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:41 AM, 18-Nov-2022
IND vs NZ T20 Live Score: फिर दिखेगी कुलदीप-चहल की जुगलबंदी
टी-20 में भारतीय टीम की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ीं, क्योंकि मिडिल ओवरों में अंगुली से स्पिन कराने वाले गेंदबाज विकेट नहीं ले पाए। इस सीरीज में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कलाई से स्पिन कराने वाली जोड़ी फिर से दिखाई दे सकती है। टी-20 विश्वकप में चहल को मौका न दिए जाने की बड़ी आलोचना हुई थी।भारत को जसप्रीत बुमराह के साथ शुरुआत में एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है। जम्मू के उमरान मलिक ऐसे में उनके जोड़ीदार के रूप में मजबूत दावेदार हो सकते हैं। उमरान आयरलैंड और इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में बेहतर नहीं कर पाए थे। उनकी कोशिश अपने रफ्तार से समझौता किए बिना लय में आने की होगी।
10:40 AM, 18-Nov-2022
IND vs NZ T20 Live Score: युवा खिलाड़ियों पर दारोमदार
शीर्ष क्रम आक्रामक खेल दिखाने में विफल रहा। पिछले नौ वर्ष से टीम आईसीसी की कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टी-20 का अगला विश्व कप अभी दो वर्ष दूर है, ऐसे में युवाओं को मौका देने के लिए पर्याप्त समय भी है। इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा को विश्राम दिया गया है। हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी इस दौरे में सफेद गेंद से खेले जाने में सीमित ओवरों के छह मैचों में आराम दिया गया है। ऐसे में एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। शुभमन गिल और ईशान किशन ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं और युवा खिलाड़ियों को ही आगे भी जारी रखा जा सकता है।10:38 AM, 18-Nov-2022
IND vs NZ T20 Live Score: टी20 मैचों में क्या है रिकॉर्ड?
भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया छह मैचों जीती है। उसे चार मुकाबलों में हार मिली थी। भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड: दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में 20 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत 11 और न्यूजीलैंड नौ मैचों में जीता है। न्यूजीलैंड में 10, भारत में आठ और न्यूट्रल वेन्यू पर दो मैच खेले गए हैं। भारत में हुए आठ मैचों में टीम पांच जीती और तीन हारी है। वहीं, न्यूट्रल वेन्यू पर न्यूजीलैंड दोनों मैचों में जीता है।10:37 AM, 18-Nov-2022