IND vs NZ: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, माइकल ब्रैसवेल का शतक बेकार गया
{"_id":"63c79c684ccfb94a1b5e7af4","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-1st-odi-2023-match-at-rajiv-gandhi-stadium-news-in-hindi-2023-01-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, माइकल ब्रैसवेल का शतक बेकार गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 18 Jan 2023 09:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:57 PM IST
खास बातें
Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले रोमांचक जीत हासिल की। उसने 12 रन से मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:53 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: भारत की शानदार जीत
भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन से हरा दिया है। उसने हैदराबाद में बुधवार (18 जनवरी) को जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 208 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई।न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन यहां से माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया दिया। शार्दुल ने फिर एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।
09:24 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: सिराज ने लिया शिपली को किया आउट
मोहम्मद सिराज ने 46वें ओवर में एक और विकेट लिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर हेनरी शिपली को क्लीन बोल्ड कर दिया। शिपली खाता भी नहीं खोल पाए। सिराज ने मैच में चौथी सफलता हासिल की।
विज्ञापन
09:21 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: सिराज ने लिया सैंटनर का विकेट
मोहम्मद सिराज ने मिचेल सैंटनर को आउट कर भारत को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। सैंटनर और ब्रैसवेल की खतरनाक होती साझेदारी को उन्हें तोड़ दिया। सैंटनर और ब्रैसवेल ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे।09:11 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: मिचेल सैंटनर ने जड़ा अर्धशतक
मिचेल सैंटनर ने 44वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने माइकल ब्रैसवेल के साथ सातवें विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली। भारत के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले बांग्लादेश के महमूदुल्लाह और मेहदी हसन ने 2022 में मीरपुर में 148 रनों की साझेदारी की थी। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में छह विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। ब्रैसवेल 106 और सैंटनर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 36 गेंद पर 65 रन चाहिए।09:05 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक
न्यूजीलैंड के माइकल ब्रैसवेल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 43वें ओवर में मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। ब्रैसवेल ने इससे पहले 10 जुलाई 2022 को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में शतक लगाया था। न्यूजीलैंड ने 43 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 42 गेंद पर 76 रनों की आवश्यकता है।न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | खिलाफ | मैदान | साल | गेंद |
| कोरी एंडरसन | वेस्टइंडीज | क्वींसटाउन | 2014 | 36 |
| जेसी राइडर | वेस्टइंडीज | क्वींसटाउन | 2014 | 46 |
| माइकल ब्रैसवेल | भारत | हैदराबाद | 2023 | 57 |
| क्रैग मैकमिलन | ऑस्ट्रेलिया | हैमिल्टन | 2007 | 67 |
08:50 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल और सैंटनर ने की शतकीय साझेदारी
माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में छह विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। ब्रैसवेल 48 गेंद पर 89 और सैंटनर 28 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 10 ओवर में 103 रन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल ने जड़ा शतक
माइकल ब्रैसवेल ने 37वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाकार फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 31 गेंद पर ही 50 रन का आंकड़ा छू लिया। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में छह विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 78 गेंद पर 145 रन बनाने हैं।08:29 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: ब्रैसवेल और सैंटनर की अर्धशतकीय साझेदारी
छह विकेट गिर जाने के बाद माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। हालांकि, न्यूजीलैंड अभी जीत से काफी दूर है। अगर उसे इस मैच को अपने नाम करना है तो चमत्कार की उम्मीद करनी होगी।08:19 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को छठा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेज दिया। लाथम ने 46 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। लाथम का कैच वॉशिंगटन सुंदर ने लिया। न्यूजीलैंड ने 33 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। माइकल ब्रैसवेल 29 और मिचेल सैंटनर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।07:45 PM, 18-Jan-2023