10:56 PM, 20-Aug-2023
भारत ने 33 रन से जीता मैच
भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। संजू सैमसन ने 40 और रिंकू सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में आयरलैंड ने एंड्रयू बालबर्नी के 72 रनों के दम पर खूब लड़ाई की, लेकिन मैच नहीं जीत सका। बालबर्नी के अलावा मार्क अडायर 23, कर्टिस कैंफर 18 और जॉर्ज डॉकरेल 13 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।
10:41 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड के सात विकेट गिरे
126 रन के स्कोर पर आयरलैंड के सात विकेट गिर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने बैरी मैकार्थी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। अब मार्क अडायर और क्रैग यंग क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर सात विकेट पर 135 रन है।
10:31 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: बालबर्नी अर्धशतक लगाकर आउट
एंड्रयू बालबर्नी अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। बालबर्नी ने 51 गेंदों में 72 रन बनाए। अब आयरलैंड के लिए मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा। अडायर के साथ बैरी मैकार्थी क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर छह विकेट पर 124 रन है।
10:29 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
114 रन के स्कोर पर आयरलैंड का पांचवां विकेट गिरा है। जॉर्ज डॉकरेल 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। बालबर्नी के साथ गलतफहमी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। अब मार्क अडायर क्रीज पर हैं।
10:23 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर आयरलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। एंड्रयू बालबर्नी और जॉर्ज डॉकरेल अपनी टीम को मैच में बनाए हुए हैं। दोनों सूझबूझ के साथ खेल रहे हैं।
10:19 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: बालबर्नी का अर्धशतक
एंड्रयू बालबर्नी ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते आयरलैंड की टीम मैच में बनी हुई है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर जर्ज डॉकरेल उनका साथ दे रहे हैं।
10:15 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा
63 रन के स्कोर पर आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा है। कर्टिस कैंफर 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। रवि बिश्नोई ने उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। 12 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 81/4 है।
10:11 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड का स्कोर 50 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर आयरलैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। एंड्रयू बालबर्नी और क्रर्टिस कैंफर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर आयरलैंड को जीत के करीब ले जाना चाहेंगे। नौ ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन है।
09:48 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा
28 रन के स्कोर पर आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया। टेक्टर ने सात गेंद में सात रन बनाए। अब एंड्रयू बालबर्नी के साथ कर्टिस कैंफर क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 31 रन है।
09:44 PM, 20-Aug-2023
IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा
19 रन के स्कोर पर ही आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। लोर्कन टकर भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। एक बार फिर आयरलैंड का शीर्ष क्रम फेल रहा है और टीम मुश्किल में दिख रही है। पांच ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 24/2 है।