फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs IRE Highlights : भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हराया, बुमराह और कृष्णा चमके

Sat, 19 Aug 2023 09:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 09:03 AM IST
खास बातें

India vs Ireland 1st T20 Highlights 2023 : भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से जीत हासिल की।

विज्ञापन
IND vs IRE T20 Highlights 2023: India Beats Ireland By DLS Method Key Highlights News in Hindi
ind vs ire - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:46 PM, 18-Aug-2023

भारत ने आयरलैंड को हराया

भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हरा दिया है। इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139/7 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 47/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया ने यह मैच दो रन से अपने नाम किया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

आयरलैंड के लिए बल्ले के साथ बैरी मैकार्थी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। कर्टिस कैम्फर ने 39 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ पॉल स्टर्लिंग और मार्क अडायर ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप को एक विकेट मिला। हालांकि, अर्शदीप अपने आखिरी ओवर में बहुत महंगे साबित हुए। बल्ले के साथ भारत के लिए यशस्वी ने 24 और ऋतुराज ने 19 रन बनाए। तिलक खाता नहीं खोल पाए और संजू एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का अगला मैच रविवार को होगा।
09:59 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण खेल रुक गया है। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत निर्धारित स्कोर से दो रन आगे हैं और अब बारिश के चलते खेल नहीं होने पर टीम इंडिया जीत हासिल करेगी। भारत के यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर और तिलक वर्मा खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 16 गेंद में 19 और सैमसन एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड के लिए दोनों विकेट क्रैग यंग ने लिए हैं।
विज्ञापन
09:54 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: यंग ने कराई आयरलैंड की वापसी

क्रैग यंग ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर मैच में आयरलैंड की वापसी कराई है। पहले यशस्वी जायसवाल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवाया फिर तिलक भी आउट हुए। जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का और तीन चौके लगाए। कप्तान स्टर्लिंग ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, तिलक वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। विकेटकीपर टकर ने उनका कैच पकड़ा।
09:51 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: भारत ने पावरप्ले में 45 रन बनाए

140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले में टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं। यशस्वी और ऋतुराज गायकवाड़ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत को जीत की तरफ ले जा रहे हैं।
09:29 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन है।
09:08 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: आयरलैंड ने 139 रन बनाए

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 139 रन बनाए हैं। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन बैरी मैकार्थी ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। अब भारत के सामने यह मैच जीतने के लिए 140 रन का लक्ष्य है।

आयरलैंड की पारी में क्या हुआ?
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। 327 दिन बाद वापसी कर रहे भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में एंड्रयू बालबर्नी और लोरन टकर को आउट कर आयरलैंड को बैकफुट में ढकेल दिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी टेक्टर और जॉर्ज डॉकरेल को पवेलियन भेजा। आयरलैंड की टीम पावरप्ले में चार विकेट खोकर महज 30 रन ही बना पाई। भारत के लिए वापसी कर रहे बुमराह और कृष्णा ने आयरलैंड को बैकफुट में ढकेल दिया था। बीच के ओवरों में रवि बिश्नोई ने कप्तान पॉल स्टलिंग और मार्क अडायर को आउट कर दिया। 

31 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड के टीम बहुत मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन मार्क अडायर और कर्टिस कैंफर ने 28 रन जोड़ टीम को थोड़ी बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अडायर 16 रन बनाकर बिश्नोई का शिकार बने। 

59 रन पर आयरलैंड के छह विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मैकार्थी ने कैंफर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने तेज गति से रन बनाए। अंत में अर्शदीप ने कैंफर को 39 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, मैकार्थी दूसरे छोर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे और अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 33 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए और टीम का स्कोर 139/7 तक पहुंचाया।

आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 22 रन दिए
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में आखिरी ओवर किया और 22 रन लुटा दिए। मैकार्थी ने उनके खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया। अर्शदीप ने इस ओवर में एक नो गेंद और एक वाइड बॉल भी की इसी वजह से आयरलैंड की टीम 139 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही, जबकि 17वें ओवर में ही आयरलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार किया था। 19वें ओवर के बाद आरयलैंड का स्कोर 117/7 था।

इस मैच में भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:57 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: आयरलैंड के सात विकेट गिरे

116 रन के स्कोर पर आयरलैंड के सात विकेट गिर चुके हैं। कर्टिस कैम्फर 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। अर्शदीप ने उन्हें सटीक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। अब मैकार्थी और यंग क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर सात विकेट पर 117 रन है।
08:53 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: मकार्थी-कैम्फर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मकार्थी और कर्टिस कैम्फर के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 17 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर छह विकेट पर 114 रन है।
08:52 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: आयरलैंड का स्कोर 100 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर आयरलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कर्टिस कैम्फर और मकार्थी क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अच्छी साझेदारी कर टीम को बेहतर स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। ये दोनों अंत तक क्रीज में रहकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
08:30 PM, 18-Aug-2023

IND vs IRE 1st T20 Live: आयरलैंड का छठा विकेट गिरा

59 रन के स्कोर पर आयरलैंड का छठा विकेट गिरा है। मार्क अडायर 16 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। रवि बिश्नोई ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था, लेकिन भारत के रिव्यू लेने पर विकेट मिल गया। अब आयरलैंड की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कैम्फर के साथ मैकार्थी क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर छह विकेट पर 72 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed