फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: 97 पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, भारत ने 150 रन से जीता 5वां टी20, अभिषेक के बाद चमके शमी

Sun, 02 Feb 2025 10:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Feb 2025 10:04 PM IST
खास बातें

Today Cricket Live Score IND vs ENG 5th T20i 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 97 रन ही बना सकी और 11वें ओवर में  ऑलआउट हो गई। 150 रनों से पांचवां टी20 जीतकर टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
IND vs ENG T20 Live Score: India vs England 5th T20i Match Wankhede Stadium Scorecard Result Updates
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:00 PM, 02-Feb-2025

भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों के अंतर से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को साल 2023 में 168 रन से हराया था। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

फिल सॉल्ट के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। बेन डकेट को मोहम्मद शमी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। उन्होंने मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 55 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि नौ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, रवि बिश्नोई को एक सफलता मिली। 

अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन वह विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी* खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।
09:45 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: आठवां विकेट गिरा

इंग्लैंड को आठवां झटका पार्ट टाइम गेंदबाज शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। 9.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 90/8 है।
विज्ञापन
09:32 PM, 02-Feb-2025

इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

इंग्लैंड को चौथा झटका भी वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जैकब बेथेल उतरे हैं। फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 82/4 है।
09:30 PM, 02-Feb-2025

पावरप्ले समाप्त हुआ, इंग्लैंड का स्कोर 68/3

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को शुरुआती छह ओवरों में तीन झटके लग चुके हैं। मोहम्मद शमी ने बेन डकेट, वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर और रवि बिश्नोई ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। 
09:19 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को आउट किया

इंग्लैंड को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें इस सीरीज में तीसरी बार अपना शिकार बनाया। इंग्लिश कप्तान सात रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 59/2 है।
09:07 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: शमी को मिली पहली सफलता

इंग्लैंड को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान जोस बटलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। आज इंग्लिश टीम को दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
08:51 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 248 रन का लक्ष्य

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन वह विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी* खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।
08:36 PM, 02-Feb-2025

अभिषेक शर्मा आउट हुए

भारतीय टीम के स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 54 गेंदों में 135 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अब मोहम्मद शमी उतरे हैं।
08:17 PM, 02-Feb-2025

हार्दिक पांड्या आउट हुए

तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भारत को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में दिया। वह छह गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 194/5 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed