IND vs ENG Highlights: ओवल टेस्ट के पहले दिन हुआ 64 ओवर का खेल, भारत का स्कोर 204/6, करुण और सुंदर नाबाद
{"_id":"688b293591dbe1d5f40e9fd6","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-5th-test-tendulkar-anderson-trophy-2025-at-the-oval-2025-07-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: ओवल टेस्ट के पहले दिन हुआ 64 ओवर का खेल, भारत का स्कोर 204\/6, करुण और सुंदर नाबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
खास बातें
India vs England (Ind vs Eng) 5th Test 2025, Highlights : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम इस मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल मौजूदा सीरीज में मेजबान 1-2 से आगे चल रहे हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत चार बदलावों के साथ उतरा है।
विज्ञापन
करुण नायर
- फोटो : bcci-x
लाइव अपडेट
12:05 AM, 01-Aug-2025
पहले दिन का खेल समाप्त
ओवल टेस्ट के पहले दिन 64 ओवर का खेल ही हो पाया। बारिश से बाधित रहे इस दिन में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। करुण नायर 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह करुण के टेस्ट करियर का दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनकी यह पहली 50+ रन की पारी है।भारत की पारी
इससे पहले यशस्वी जायसवाल दो रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर रन आउट हुए। साई सुदर्शन 38 रन बना सके। रवींद्र जडेजा नौ रन और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला। वोक्स को कंधे में चोट लगी और वह दर्द से खेल के बीच में ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए थे।
11:52 PM, 31-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: करुण नायर का अर्धशतक
करुण नायर ने अर्धशतक जमाया है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनका यह पहला 50+ रन की पारी है। भारत ने छह विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। उनकी वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
11:29 PM, 31-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: करुण अर्धशतक के करीब
भारत ने छह विकेट गंवाकर 183 रन बना लिए हैं। फिलहाल करुण नायर 43 रन और वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अबतक 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।10:03 PM, 31-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: जडेजा भी आउट
जोश टंग ने साई सुदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा को भी आउट किया। जडेजा नौ रन बना सके। सुदर्शन 38 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 123 रन है। करुण नायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।09:47 PM, 31-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: सुदर्शन पवेलियन लौटे
भारत को 101 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जोश टंग ने साई सुदर्शन को आउट किया। वह 38 रन बना सके। फिलहाल जडेजा और करुण क्रीज पर हैं।09:05 PM, 31-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: बारिश रुकी, चायकाल लिया गया
बारिश रुक चुकी है। इस दौरान चायकाल ले लिया गया। भारत का स्कोर खेल रुकने तक 29 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन है। फिलहाल साई सुदर्शन 28 रन बनाकर और करुण नायर खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल दो रन, केएल राहुल 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। गिल टेस्ट में दूसरी बार रन आउट हुए हैं। इससे पहले भी वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही राजकोट टेस्ट में रन आउट हुए थे। अभी तक 21 ओवर का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 PM, 31-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: बारिश की वजह से रुका खेल
बारिश की वजह से खेल फिर से रुक गया है। भारत का स्कोर खेल रुकने तक 29 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन है। फिलहाल साई सुदर्शन 28 रन बनाकर और करुण नायर खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल दो रन, केएल राहुल 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। गिल टेस्ट में दूसरी बार रन आउट हुए हैं। इससे पहले भी वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही राजकोट टेस्ट में रन आउट हुए थे।07:52 PM, 31-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: 83 पर भारत को लगा तीसरा झटका
लंच के बाद भारत को तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। वे 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिलहाल साईं सुदर्शन और करुण नायर क्रीज पर मौजूद हैं।07:34 PM, 31-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।07:09 PM, 31-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: 7:30 बजे से शुरू होगा दूसरे सत्र का खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट में बारिश बाधा बन गई है। पहले सत्र का खेल जल्दी समाप्त हो गया। अंपायर्स ने मैदान के निरीक्षण के बाद फैसला लिया है कि अगर बारिश दोबारा शुरू नहीं होती है तो दूसरे सत्र का खेल 7:30 बजे से शुरू होगा।अपडेटेड समय
दूसरा सत्र - भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से रात 9:35 बजे तक
चायकाल - भारतीय समयानुसार रात 9:35 बजे से रात 9:55 बजे तक
तीसरा सत्र - भारतीय समयानुसार रात 9:55 बजे से रात 11:30 बजे तक
