Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, राहुल-गिल की 170+ रन की साझेदारी; इंग्लैंड से भारत 137 रन पीछे

Sat, 26 Jul 2025 11:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Jul 2025 11:08 PM IST
खास बातें

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

विज्ञापन
Ind vs Eng Test Live Score: Tendulkar Anderson Trophy India vs England 4th Test Day 4 Match Scorecard Updates
शुभमन-राहुल - फोटो : BCCI-X

लाइव अपडेट

11:08 PM, 26-Jul-2025

दिन का खेल समाप्त

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। क्रिस वोक्स ने टीम को पहले ही सत्र में दो झटके दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मोर्चा शुभमन गिल और केएल राहुल ने संभाला। दोनों के बीच स्टंप्स तक 373 गेंदों में 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गिल 167 गेंदों में 10 चौके की मदद से 78 रन और केएल 210 गेंदों में आठ चौके की मदद से 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट झटके। दूसरी पारी में गिल ने 77 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया। वहीं,  केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। पांचवें दिन भारत मैच ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा। इसके लिए उसे पूरे दिन बल्लेबाजी करनी होगी और विकेट बचाने होंगे।

इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमानों ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके।

चौथे दिन का खेल सात विकेट पर 544 के स्कोर से शुरु हुआ। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 125 रन बनाए और 669 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पार खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने नौवें विकेट के लिए ब्रायडन कार्स के साथ 97 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए।

जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दूसरे दिन का खेल  225/2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। 

तीसरे दिन पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 198 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा क्रिस वोक्स ने चार, ब्रायडन कार्स ने 47 और जोफ्रा आर्चर ने दो* रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।
09:34 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: केएल राहुल का पचासा

केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह गिल के साथ 116 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड से भारत अब 194 रन पीछे है।
विज्ञापन
09:25 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल और राहुल की शतकीय साझेदारी

गिल और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड से भारत 207 रन पीछे है। उसने दो विकेट पर 104 रन बना लिए हैं।
08:48 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। गिल और राहुल के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड से भारत अब भी 217 रन पीछे है।
08:14 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरा सत्र समाप्त

दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया। शुभमन गिल और केएल राहुल ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी इंग्लैंड से 225 रन पीछे है।
08:12 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल का 8वां पचासा

शुभमन गिल ने 77 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:11 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल और राहुल के बीच 40+ रन की साझेदारी

गिल और राहुल के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड से फिलहाल भारत 260+ रन पीछे है।
06:11 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अभी इंग्लैंड से 310 रन पीछे है।
05:34 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। भारत को दो झटके क्रिस वोक्स ने दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। फिलहाल क्रीज पर शुभमन गिल और केएल राहुल हैं। इंग्लैंड से भारत अब 310 रन पीछे है। 
05:19 PM, 26-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को दूसरी पारी में दो झटके

भारत को दूसरी पारी के पहले ओवर में दो झटके लगे हैं। क्रिस वोक्स ने पहले यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखाई। अब केएल राहुल का साथ देने शुभमन गिल आए हैं। भारत ने शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed