IND Vs AUS Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0, भारत के पास 88 रन की बढ़त
{"_id":"640d451e1022b69dcd0c2663","slug":"ind-vs-aus-live-score-india-vs-australia-ahmedabad-test-day-4-cricket-scorecard-news-in-hindi-2023-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND Vs AUS Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3\/0, भारत के पास 88 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 12 Mar 2023 05:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:33 PM IST
खास बातें
India vs Australia BGT Test Series 2023 Day 4 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाए और 91 रन की बढ़त ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0 है। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:08 PM, 12-Mar-2023
चौथे दिन का खेल खत्म
अहमदाबाद टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के तीन रन है। मैथ्यू कुह्नमैन खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। वहीं, उनके साथ ट्रेविस हेड तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है। मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया कंगारू टीम को छोटे से छोटे स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी। अगर पांचवें दिन की पिच पर भारतीय टीम कमाल करती है तो यह मैच जीत सकती है। सपाट पिच पर यह मैच ड्रॉ होने के करीब है।मैच में अब तक क्या हुआ?
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 128, विराट कोहली के 186 और अक्षर पटेल के 79 रन के चलते भारत ने 571 रन का स्कोर खड़ा किया। नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भारत को 91 रन की बढ़त मिली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं।
04:44 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ट्रेविस हेड और कुह्नमैन ने पारी की शुरुआत की है। उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए हैं और उनकी जगह नाइट वाचमैन के रूप में कुह्नमैन को भेजा गया है।
विज्ञापन
04:33 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाए
भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 91 रन की बढ़त ली है। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 186 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 128 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने भी 79 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। इस पारी में भारत के नौ ही विकेट गिरे, लेकिन श्रेयस अय्यर चोट की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं आ सके और नौ विकेट पर ही भारत की पारी खत्म हो गई।04:21 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: भारत का आठवां विकेट गिरा
569 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। उमेश यादव अपना खाता खोले बिना रन आउट हो गए। उन्होंने किसी गेंद का सामना नहीं किया। विराट के कहने पर दो रन लेने के प्रयास में उमेश ने अपना विकेट गंवाया। अब कोहली के साथ शमी क्रीज पर हैं।04:16 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: भारत का सातवां विकेट गिरा
568 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 12 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब विराट कोहली के साथ उमेश यादव क्रीज पर हैं। 176 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 568 रन है।03:55 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: भारत का छठा विकेट गिरा
555 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा है। अक्षर पटेल 113 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब विराट कोहली के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। 174 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 560 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:41 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: अक्षर पटेल और विराट कोहली के बीच 150 रन की साझेदारी
अक्षर पटेल और विराट कोहली के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अब ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे हैं। भारत की बढ़त भी 70 रन से ज्यादा की हो गई है। विराट अपने दोहरे शतक और अक्षर पटेल शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 172 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर रन है।03:24 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: अक्षर पटेल का अर्धशतक
विराट कोहली के 150 रन पूरे होने के बाद अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब भारतीय टीम तेजी से रन बना रही है। भारत की बढ़त भी 50 रन के पार हो चुकी है। विराट और अक्षर के बीच मैच पलटने वाली साझेदारी पनप रही है।03:01 PM, 12-Mar-2023
IND Vs AUS Test Live: भारत का स्कोर 500 रन के पार
विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अक्षर पटेल के साथ शतकीय साझेदारी भी कर ली है और भारत का स्कोर पांच विकेट पर 500 रन के पार पहुंचा दिया है। अक्षर पटेल भी अपने अर्धशतक के करीब हैं। अब भारतीय टीम तेजी से रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त लेना चाहेगी।02:49 PM, 12-Mar-2023