IND vs AUS Day-4: चौथे दिन भारत का स्कोर दूसरी पारी में 164/3, कोहली-रहाणे नाबाद; जीत से 280 रन दूर टीम इंडिया
{"_id":"648439cfbbf2efb2090ccf05","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-wtc-final-2023-day-4-test-match-at-oval-stadium-news-in-hindi-2023-06-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Day-4: चौथे दिन भारत का स्कोर दूसरी पारी में 164\/3, कोहली-रहाणे नाबाद; जीत से 280 रन दूर टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
खास बातें
WTC Final IND vs AUS 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी आठ विकेट में 270 रन बनाकर घोषित की। अब जीत के लिए भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य है। जवाब में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें
WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस
WTC: ओवल में चौथी पारी में सिर्फ दो बार बने 400+ रन, भारत ने इस मैदान पर 44 साल पहले बनाया था सबसे बड़ा स्कोर
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
10:33 PM, 10-Jun-2023
चौथे दिन का खेल खत्म
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लंदन के ओवल में खेले जा रहे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने यह रन 40 ओवर में 4.1 के रन रेट से बनाए हैं। आखिरी दिन 90 ओवर में भारत को 280 रन बनाने हैं और उसके सात विकेट शेष हैं। चौथे दिन विराट कोहली 60 गेंदों में 44 रन और अजिंक्य रहाणे 59 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 118 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है।इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन और भारत ने 296 रन बनाए थे। तब ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में 270 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 443 रन की बढ़त हासिल की और टीम इंडिया के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी शानदार रही थी। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। शुभमन गिल के विवादित कैच आउट ने भारत को पहला झटका दिया।
दरअसल, स्लिप में कैच लेते वक्त ग्रीन का हाथों में गेंद फंसकर जमीन पर भी घीसी, लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। कमेंट्री कर रहे दीप दासगुप्ता और हरभजन सिंह ने शुभमन को नॉटआउट बताया। वहीं, रोहित शर्मा और खुद शुभमन को आउट करार दिए जाने पर यकीन नहीं हुआ। शुभमन 19 गेंदों पर 18 रन बना सके।
इसके बाद लगातार दो ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए। यह दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय बल्लेबाज के खराब शॉट के कारण मिले हैं। 20वें ओवर में पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 60 गेंदों में 43 रन बना सके। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 51 रन की साझेदारी निभाई।
इसके बाद अगले ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंच गई। पुजारा 47 गेंदों में 27 रन बना सके। इन दोनों के विकेट के बाद कोहली और रहाणे ने संभल कर बल्लेबाजी की और खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया। अब पांचवें दिन इन्हीं दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।
10:12 PM, 10-Jun-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को अब 294 रन की जरूरत
444 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए भारत ने 35 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 39 रन और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 294 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:46 PM, 10-Jun-2023
IND vs AUS Live Score: कोहली-रहाणे क्रीज पर
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 29 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 30 गेंदों में 23 रन और अजिंक्य रहाणे सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 321 रन की जरूरत है।09:04 PM, 10-Jun-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को लगातार दो ओवर में दो झटके
भारतीय टीम एक बार फिर परेशानी में दिख रही है। लगातार दो ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए हैं। यह दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय बल्लेबाज के खराब शॉट के कारण मिले हैं। पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 60 गेंदों में 43 रन बना सके। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद अगले ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंच गई। पुजारा 47 गेंदों में 27 रन बना सके। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है। फिलहाल विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।08:56 PM, 10-Jun-2023
IND vs AUS Live Score: भारत 100 रन के करीब
444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में 19 ओवर एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया करीब पांच के रन रेट से रन बटोर रही है। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने 71 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। फिलहाल रोहित 43 और पुजारा 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 353 रन की जरूरत है।08:30 PM, 10-Jun-2023
IND vs AUS Live Score: रोहित-पुजारा क्रीज पर
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 13 ओवर में एक विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 13 रन और रोहित शर्मा 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 378 रन की जरूरत है।WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
07:41 PM, 10-Jun-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को पहले झटके के साथ चायकाल का एलान
भारत को 41 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। हालांकि, ग्रीन के कैच पर विवाद हो रहा है। दरअसल, स्लिप में कैच लेते वक्त ग्रीन का हाथों में गेंद फंसकर जमीन पर भी घीसी, लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। कमेंट्री कर रहे दीप दासगुप्ता और हरभजन सिंह ने शुभमन को नॉटआउट बताया। वहीं, रोहित शर्मा और खुद शुभमन को आउट करार दिए जाने पर यकीन नहीं हुआ। शुभमन 19 गेंदों पर 18 रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन के आउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। भारत को अभी भी 403 रन की जरूरत है।07:21 PM, 10-Jun-2023
Live Score IND vs AUS: रोहित-शुभमन क्रीज पर
444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पांच ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 14 रन और शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी।WTC: ओवल में चौथी पारी में सिर्फ दो बार बने 400+ रन, भारत ने इस मैदान पर 44 साल पहले बनाया था सबसे बड़ा स्कोर
07:05 PM, 10-Jun-2023
Live Score IND vs AUS: भारत की दूसरी पारी शुरू
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर उतरे हैं। रोहित ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस को चौका लगाया। टीम इंडिया ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं। रोहित पांच और गिल एक रन बनाकर नाबाद हैं।06:46 PM, 10-Jun-2023