IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा, पुजारा का अर्धशतक, लियोन को 8 विकेट
{"_id":"640014939fc0ba19ee03374b","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-3rd-test-match-2023-day-2-indore-news-in-hindi-2023-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा, पुजारा का अर्धशतक, लियोन को 8 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 02 Mar 2023 05:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 02 Mar 2023 05:57 PM IST
खास बातें
India vs Australia 3rd Test Day 2 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई थी। जवाब में आज ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:56 PM, 02-Mar-2023
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारत ने 109 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए थे। कंंगारुओं को 88 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और इस तरह 75 रन की बढ़त हासिल की और 76 रन का लक्ष्य रखा। मोहम्मद सिराज के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा। इसी के साथ अंपायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने की भी घोषणा कर दी। अब ऑस्ट्रेलिया को अगले तीन दिन में 76 रन बनाने हैं।ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 64 रन देकर आठ विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2017 में बेंगलुरु में लियोन ने 50 रन देकर आठ विकेट झटके थे। दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही थी। शुभमन गिल पांच रन बनाकर लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर लियोन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हुए।
इसके बाद विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और मैथ्यू कुह्नेमैन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर लियोन का शिकार बने। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। श्रेयस ने 27 गेंदों में 26 रन भी बनाए, लेकिन स्टार्क की गेंद पर ख्वाजा को कैच देकर अपने विकेट गंवा दिया।
श्रेयस ने पुजारा के साथ मिलकर 35 रन की साझेदारी निभाई। नाथन लियोन ने श्रीकर भरत को क्लीन बोल्ड कर भारत को छठा झटका दिया। भरत तीन रन बना सके। इस बीच पुजारा ने टेस्ट करियर का 35वां अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका 16वां अर्धशतक रहा। अश्विन को आउट कर लियोन ने 23वीं बार पारी में पांच विकेट झटके। इसके बाद लियोन ने पुजारा को भी स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
पुजारा 142 गेंदों पर 59 रन की जुझारू पारी खेल आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। लियोन ने उमेश को ग्रीन के हाथों कैच कराया और आखिर में सिराज को क्लीन बोल्ड कर पारी में आठ विकेट झटके। लियोन के अलावा मिचेल स्टार्क और कुह्नेमैन को एक-एक विकेट मिला।
04:32 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: भारत के नौ विकेट गिरे
भारत के नौ विकेट गिर चुके हैं। लियोन ने पहले चेतेश्वर पुजारा को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। इसके बाद पुजारा ने 142 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। अकेले पुजारा ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने जूझते दिखे। इसके बाद लियोन ने उमेश को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। भारत की बढ़त पिलहाल 67 रन की है। लियोन अब तक दूसरी पारी में सात विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
03:51 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: लियोन ने पांच विकेट झटके
भारत को 140 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नाथन लियोन ने रविचंद्रन अश्विन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक लगाकर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। लियोन का यह दूसरी पारी में पांचवां विकेट रहा। इससे पहले वह रोहित, शुभमन, जडेजा, भरत को पवेलियन भेजा। भारत की बढ़त फिलहाल 50 से ज्यादा रन की है।03:34 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: पुजारा का अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनके टेस्ट करियर का 35वां अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 16वां अर्धशतक है। भारत ने 46 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। पुजारा 50 और अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद हैं।03:16 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: भारत को छठा झटका
भारत को 118 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नाथन लियोन ने श्रीकर भरत को क्लीन बोल्ड किया। वह तीन रन बना सके। यह लियोन की मिली चौथी सफलता रही। इससे पहले वह रोहित, शुभमन, जडेजा को आउट कर चुके हैं। भारत की लीड अब 32 रन की हो गई है। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। पुजारा अर्धशतक के करीब हैं।03:00 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: भारत को पांचवां झटका
भारत को 113 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर 27 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। श्रेयस ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और श्रीकर भरत क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: चायकाल तक भारत 79/4
चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 36 रन और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। इससे पहले रोहित शर्मा 12 रन, शुभमन गिल पांच रन, विराट कोहली 13 रन और रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन लियोन ने तीन और मैथ्यू कुह्नेमैन ने एक विकेट लिया है। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से नौ रन पीछे है।02:11 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: जडेजा भी पवेलियन लौटे
भारत को दूसरी पारी में 78 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। नाथन लियोन ने रवींद्र जडेजा को एल्बीडबल्यू आउट किया। जडेजा सात रन बना सके। लियोन को मिली यह तीसरी सफलता है। इस पारी में वह जडेजा से पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल को आउट कर चुके हैं। वहीं, कुह्नेमैन ने विराट कोहली को आउट किया था। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 10 रन पीछे है।01:42 PM, 02-Mar-2023
IND vs AUS Test Live Score Day 2: कोहली भी आउट
विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। वह 13 रन बनाकर मैथ्यू कुह्नेमैन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 88 रन की बढ़त ली थी, ऐसे में भारत अब भी 19 रन पीछे है। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 33 रन और रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।01:17 PM, 02-Mar-2023