IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर को तीन विकेट; 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की
{"_id":"690c442bfba644e4f60926f1","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-2025-t20-4th-match-at-people-first-stadium-updates-2025-11-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर को तीन विकेट; 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 06 Nov 2025 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:30 PM IST
खास बातें
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:29 PM, 06-Nov-2025
भारत ने चौथा टी20 मैच जीता
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, करैरा में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।05:18 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
सुंदर को दो गेंदों पर दो सफलताएं मिली हैं। उन्होंने पहले स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बार्टलेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब ड्वार्शिस का साथ देने नाथन एलिस आए हैं।
विज्ञापन
05:15 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: 117 पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया।05:05 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। वह चार गेंदों में सिर्फ दो रन बना पाए। अब स्टोइनिस का साथ देने बेन ड्वार्शिस आए हैं।05:02 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं। टीम के पांच विकेट महज 98 रन के स्कोर पर गिर गए थे।04:56 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: 98 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
98 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के हाथों जोश फिलिप को कैच कराया। वह 10 गेंदों में 10 रन बना पाए। अब मार्कस स्टोइनिस का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:48 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: चौथा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने टिम डेविड को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब जोश फिलिप का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 95 रन है।04:37 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 10वें ओवर में 70 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शिवम दुबे ने कप्तान मिचेल मार्श को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में 30 रन बना सके। फिलहाल टिम डेविड और जोश फिलिप क्रीज पर हैं। इससे पहले अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंग्लिस को आउट किया था। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 10 ओवर में 91 रन की जरूरत है।04:32 PM, 06-Nov-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को नौवें ओवर में 67 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 12 रन बना सके। इससे पहले अक्षर ने मैथ्यू शॉर्ट को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल मिचेल मार्श 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टिम डेविड क्रीज पर आए हैं। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 68 रन है।04:28 PM, 06-Nov-2025